कांग्रेस का घर चलो, दुकान चलो अभियान शुरू

पूर्व पार्षद माया त्रिवेदी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ आंदोलन

उज्जैन। दौलतगंज सर्राफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज टंकी चौराहे पर केंद्र की मोदी सरकार एवं मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ बढ़ती हुई महंगाई एवं जन समस्याओं को लेकर घर चलो दुकान चलो अभियान की शुरुआत शाम 6 बजे की।

उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम की संयोजिका माया राजेश त्रिवेदी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुजीब सुपारी वाला ने बताया कि आज शाम प्रारंभ हो गए इस कार्यक्रम में टंकी चौराहे पर महंगाई पेट्रोल डीजल के बढ़ते हुए दाम एवं जन समस्याओं को लेकर आम जनता से हस्ताक्षर कराए। पश्चात टंकी चौराहा और आसपास क्षेत्र के दुकानदारों से दुकान दुकान पहुंच कर हस्ताक्षर कराते हुए बढ़ती हुई महंगाई को लेकर उनसे भी पुरजोर विरोध करने को कहा ।

कार्यक्रम में हेमंत सिंह चौहान ,मकसूद अली, अरुण वर्मा , शाहिद सिद्दीकी , महाराज वाडा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण शर्मा , पुरुषोत्तम कहार, पप्पू बोरासी, मनोज शांडिल्य, प्रेम नारायण भावसार, अशफाक खान ,प्रकाश चौबे ,कृष्णा यादव ,अनवर ताज हारुण छिपा ,सेक्टर अध्यक्ष सूर्यकांत गहलोत, सोनिया ठाकुर ,आसिफ खान, तेजकरण परमार, सतीश शुक्ला, योगेश साद ,अखलाक खान, पंकज सोलंकी, दीपक बाला, इलियास खान, जुनैद कुरेशी, विकास मालवीय, विक्की मराठा, दीपक मालवीय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौधों को संतान की तरह पालें, हर व्यक्ति रौपे एक पौधा

Tue Jul 20 , 2021
उज्जैन। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के पश्चात शिप्रा स्लीमिंग महिला विंग की पहली बैठक हुई जिसमें विंग की अध्यक्ष नंदनी जोशी के नेतृत्व में महिला सदस्याएं एकत्रित हुई तथा 51 पौधों का रोपण किया साथ ही इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर नंदनी जोशी […]

Breaking News