अध्यक्ष बने राजेश माहेश्वरी , एक उपाध्यक्ष का फैसला लॉटरी से

पहले उपाध्यक्ष राकेश वनवट सात वोट लेकर जीते

दूसरे उपाध्यक्ष मनोज बोहरा की लाटरी खुली

जिला सहकारी संघ के प्रतिनिधि चुने गए हरिनारायण बड़वाया

उज्जैन, अग्निपथ। विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और एक जिला प्रतिनिधि का चुनाव बेहद रोचक अंदाज में हुआ। अंत तक कशमश बनी रही। इस चुनाव में आम सहमति, वोटिंग और पर्ची भी डाली गई। संचालक का चुनाव सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले राजेश माहेश्वरी को आम सहमति से अध्यक्ष चुन लिया गया। जबकि उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए सहमति नहीं बनने पर चुनाव कराए गए। जिला प्रतिनिधि के रूप में हरिनारायण बडवाया को भी निर्विरोध चुना गया।

चार दावेदारों में राकेश वनवट , राजेश गर्ग, नरेंद्र सोगानी, मनोज बोहरा के बीच मतदान कराया गया। राकेश वनबट सात वोट लेकर जीत गए। वहीं नरेंद्र सोगानी को पांच वोट मिले और वे दौड़ से बाहर गए। इसके बाद मनोज बोहरा और राजेश गर्ग के बीच पर्ची डाली गई। सात साल की बच्ची अनुष्का ने मनोज बोहरा के नाम की पर्ची निकाली।

चारों पदाधिकारी के नाम की घोषणा के बाद सभी सदस्य मार्केट के मंदिर में दर्शन को गए और जुलूस के रूप में दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों का आभार माना। 31 अगस्त को 2102 सदस्यों ने 12 संचालक मंडल का चुनाव किया था। इन्होंने ही चार पदाधिकारियों का चयन किया।

उपाध्यक्ष के चुनाव में पैनल हुए दो फाड़
उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए समन्वय पैनल से राकेश बनवट और मनोज बोहरा का नाम तय किया गया था। परन्तु बाद में राजेश गर्ग और नरेंद्र सोगानी के चुनाव लडऩे की इच्छा जताने पर चुनाव कराए गए। समन्वय पैनल के नौ वोट थे, परन्तु राकेश बनवट को सात वोट मिले यानि उन्हें पैनल के ही दो वोट नहीं मिले। वहीं मनोज बोहरा को भी छह वोट मिले, इस वजह से उनका मुकाबला उनके ही पैनल के राजेश गर्ग से हुआ और दोनों को बराबर मत मिलने से पर्ची डालकर फैसला करना पड़ा। जबकि विश्वास पैनल के नरेंद्र सोगानी ने पांच वोट लेकर सभी को चौंकाया है। उनके पैनल के तीन सदस्य थे। इस लिहाज से उन्हें तीन वोट मिलना था, परन्तु उन्हें पांच वोट मिले। यानि सोगानी को समन्वय पैनल के दो सदस्यों का समर्थन मिला। एक वोट और उन्हें मिल जाता तो वे भी टाई यानी पर्ची की दौड़ में शामिल हो जाते।

25 साल से बैंक से जुड़ा हूं
वीडी नागरिक सहकारी बैंक के नए अध्यक्ष राजेश माहेश्वरी ने कहा कि वे वीडी बैंक से 25 साल से जुड़े हुए हैं। चुनाव सबने मिलकर जीता है। आगे भी सभी मिलकर बैंक के विकास के लिए काम करेंगे।

बैंक के विकास के लिए जुड़ा
वीडी बैंक के चुनाव में बैंक की प्रतिष्ठा को देखकर चुनाव में आया था। मैं बैंक के विकास के लिए जुड़ा हूं। यह बात इस चुनाव में सबसे चर्चित उम्मीदवार बंटू उर्फ शैलेष कलवाडिया ने कही। उन्होंने माना कि उनके इस चुनाव में खड़ा होने से चुनाव चर्चित हो गया था। उनका कहना है कि आने वाले समय में बैंक के विकास के लिए सभी सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पैरालीगल वालेंटियर्स ने निकाली वाहन रैली

Sat Sep 4 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन में आगामी 11 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से एनण्पीण् सिंह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लोक अदालत के संयोजक विशेष जज अश्वाक एहमद खान एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक यादव […]