अपहरण की नौटंकी करने वाले डाक्टर ने ग्रामीणों को लगाई हजारों की चपत, केस दर्ज होते ही फरार

पशुओं के बीमेे के नाम पर बनाया शिकार, पीएम रिपोर्ट की लिए घूस भी ली

उज्जैन,अग्निपथ। मक्सीरोड निवासी वेटेनरी डाक्टर के खिलाफ सोमवार को तराना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि पूर्व में खुद के अपहरण की नौटंकी रच चुके डाक्टर ने पशुओं का बीमा करने के नाम पर करीब 10 ग्रामीणों से हजारों रुपए ठगे और पशुओं की पीएम रिपोर्ट देने के नाम पर जमकर घूस भी ली, लेकिन प्रकरण दर्ज होते ही वह फरार हो गया।

मक्सीरोड स्थित लोटिस ग्रिन कॉलोनी निवासी वेटेनरी डाक्टर विकास शर्मा माकड़ोन के पशु चिकित्सालय में पदस्थ है। शर्मा ने ग्राम लोद निवासी राधेश्याम पिता जयनारायण सहित करीब 10 किसानों से गाय-भैंस का बीमा करने के नाम पर रुपए लिए और नकली पॉलिसी दे दी।

पशुओं के मरने पर बीमा नहीं मिलने से मामले का खुलासा हुआ तो पीडि़तों ने पशु विभाग के उप संचालक को शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर थाने में आवेदन दिया। मामले में जांच के बाद प्रमाण मिलने पर सोमवार को पुलिस ने शर्मा पर धारा 420 व 409 का केस दर्ज किया। टीआई संजय मंडलाई ने बताया कि प्रकरण कायम करने के बाद शर्मा को तलाशा, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।

ऐसे रचा था अपहरण का नाटक

याद रहे शर्मा मार्च में डाक्टर शर्मा माकड़ोन में ड्यूटी जाने के दौरान देवासगेट बस स्टैंड से लापता हो गया था। पुलिस उसे तलाश रही थी कि उसने अन्य नंबर से परिजनों को कॉल कर खुद का अपहरण होना बता दिया था। लेकिन नानाखेड़ा तक उसके फुटेज व लोकेशन मिलने से पुलिस माजरा समझ गई थी। इसी दौरान शर्मा लौट आया, लेकिन वह अपहरण होने पर अड़ा रहा। अंत में पुलिस के खुलासा करने पर उसने मानसिक रुप से परेशान होने के कारण ग्वालियर जाने की कहानी सुना दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसडीएम ने ली चिकित्सकों की क्लास, जागरूकता के साथ चिकित्सा कार्य में सहयोग की अपील

Mon Apr 19 , 2021
बडऩगर, अग्निपथ। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आगामी डेढ़ माह बड़े मुश्किल भरे हो सकते हैं। ऐसे समय में जब आप सभी प्रैक्टिस भी करते हैं और परिवार की आजीविका भी इसी से चलाते है। हमें समय मिला है बीमारों की सेवा करने का। ऐसे में जो दिल […]
कोरोना के संबंध में बैठक लेते एसडीएम।