अबकी बार एक लाख पार, प्रदेश में चौथे स्थान

कई केंद्रों पर रात 9 बजे तक बढ़ाया टीकाकरण का समय

उज्जैन। जिले में सोमवार को रिकार्ड तोड़ टीकाकरण हुआ। लोगों ने अपने घरों से निकलकर अभूतपूर्व उत्साह का प्रदर्शन करते हुए वैक्सीनेशन करवायावैक्सीनेशन करवाने वालों का उत्साह देखते हुए कई केन्द्रों का समय बढ़ाकर रात्रि 9 बजे तक का कर दिया गया था। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी जमकर वैक्सीनेशन हुआ।

लोगों ने भारी उत्साह से इसमें भाग लिया। हालांकि कई केन्द्रों पर अनदेखी के चलते कोविशील्ड का दूसरा डोज लगवाने वालों को कोवैक्सीन का डोज लगा दिया गया। रात्रि 9 बजे तक एक लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाकर 75 हजार के लक्ष्य को पीछे छोड़ दिया और इस तरह प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है।

उज्जैन जिले में सोमवार सुबह 9.30 बजे से टीकाकरण का महाअभियान प्रारंभ हुआ। जिले में एक दिन में 75000 टीके एक साथ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सुबह से ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने के लिए एकत्रित हो रहे थे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन शहर एवं उज्जैन ग्रामीण क्षेत्र में जाकर विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया तथा सरपंच सचिवों एवं प्रेरकों को टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्त करने हेतु उत्साहित किया। इसी का नतीजा रहा कि रात्रि 9 बजे तक 99 हजार 256 लोगों ने वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगवा लिया था

कई वैक्सीनेशन सेंटरों का समय जिला प्रशासन ने रात्रि 7 बजे से बढ़ाकर 9 बजे तक का कर दिया था। जिन वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन समाप्त हो गई थी, जिला प्रशासन द्वारा वहां पर तुरंत व्यवस्था कराई गई।

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में उत्साह

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी मुस्लिम और बोहरा समाज के लोगों ने काफी उत्साह से भाग लिया। इसमें महिला और पुरुष दोनों ही शामिल रहे। बोहरा बाखल में तो लोगों का उत्साह चरम पर रहा। लोगों की हौंसला अफजाई करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सांसद, अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को जिला प्रशासन द्वारा रखे गए आकर्षक उपहारों से भी सम्मानित किया।

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए घर पर टीका

उज्जैन शहरी क्षेत्र के ऐसे बुज़ुर्ग एवं दिव्यांगजन जो टीकाकरण सेंटर जाने में असमर्थ हैं, नगर पालिक निगम उज्जैन के द्वारा उनके लिए घर-घर जाकर टीकाकरण किया जाएगा। आनंद विभाग प्रभारी पीएल डाबरे ने बताया कि इस मुहिम में पहला और दूसरे डोज के भी जरूरतमंद व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं। इस मुहिम से ज्यादा से ज्यादा की मदद की जा सके, इसी बात को ध्यान में रखते हुए अधिक जानकारी के लिए डॉ.प्रवीण जोशी 8878434788, श्री रवि धिंग 9824844441 या डॉ.अनुप्रिया हाड़ा 9926000977 से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दूसरे दिन ढाई घंटे के अंतराल में निकले कुंडलिया डैम में डूबे दोनों युवकों के शव

Mon Jun 21 , 2021
नलखेड़ा, अग्निपथ। कुंडलिया डैम में रविवार शाम डूबे दोनों युवकों के शव सोमवार को गोताखोरों ने निकाल लिए। सुबह दोबारा शुरू हुई युवकों की तलाश के आधे घंटे बाद ही एक शव मिला जबकि ढाई घंटे के अंतराल से दूसरे का शव भी निकाल लिया गया। सोमवार को कुंडलिया डैम […]
डूबा