अभिलाषा में तोड़ा हिस्ट्रीशीटर बदमाश का मकान

उज्जैन, अग्रिपथ। गुंडे-बदमाशों पर की जा रही कार्यवाही में गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर बदमाश का मकान तोड़ दिया गया। उसके खिलाफ 15 अपराध दर्ज है।
देवासरोड अभिलाषा कॉलोनी में रहने वाला मानिसंह पिता सज्जनसिंह (50) पुराना बदमाश है।

उसके खिलाफ लूट, मारपीट, प्राणघातक हमले के 15 अपराध है। वह गांजा तस्करी में भी शामिल रह चुका है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में उसके मकान की जानकारी नगर निगम से मांगी गई थी। जिसमें सामने आया कि मकान अवैध तरीके से बनाया गया है।

नगर निगम ने मकान अवैध होने का नोटिस जारी किया। दोपहर में पुलिस और नगर निगम की टीम अभिलाषा पहुंची और मकान खाली कराने के बाद जेसीबी से तोड़ दिया गया। नागझिरी टीआई विक्रमसिंह ने बताया कि बदमाश का बेटा भी अपराधिक प्रवृति है। जिसके खिलाफ आधा दर्जन अपराध दर्ज है।

टीम देख निकाला सामान: बदमाश ने नगर निगम और पुलिस की टीम को देख खुद परिवार के साथ मिलकर मकान में रखा सामान बाहर निकालना शुरु कर दिया। मकान टीशेड का बना हुआ था। जिसे निगम की गैंग का तोडऩे में ज्यादा समय नहीं लगा।

अब तक 75 मकान जमींदोज

कोरोना काल के पहले गुंडे-बदमाशों के खिलाफ अवैध मकान तोडऩे की मुहिम में अब तक 75 मकान तोड़े जा चुके है। पिछले 10 दिनों से पुलिस की मुहिम फिर तेज हुई है। जिसमें सिंधी कॉलोनी, तिलकेश्वर कालोनी, अंगारेश्वर कालोनी पंवासा, मंगल कालोनी आगररोड, यादवनगर और अभिलाषा कालोनी सहित 7 बदमाशों के मकान तोड़े गये है। जिसमें बरगुंडा भाईयों के तीन मकान शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न्यूरो सर्जन ने आवास के लिए सिविल सर्जन कक्ष के बाहर दिया धरना

Thu Mar 31 , 2022
सिविल सर्जन के डांटकर भगाने से क्षुब्ध, 3 बार दे चुके हैं आवेदन उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल में आवास आवंटन को लेकर न्यूरो सर्जन को धरने पर बैठना पड़ा। सिविल सर्जन ने उनको डांटकर भगा दिया तो वह क्षुब्ध हो गए और सिविल सर्जन कक्ष के बाहर धरने पर बैठ […]