अभी तक-3 : महिला का पति भी निकला कोरोना संक्रमित

बाकी परिवार सदस्यों की सेंपलिंग रिपोर्ट नहीं आई

उज्जैन, अग्निपथ। शुक्रवार को शहर में तीसरा व्यक्ति कोरोना पाजीटिव निकला है। यह व्यक्ति और कोई नहीं उस संक्रमित महिला का पति ही है। जिसकी कोरोना रिपोर्ट कल पाजीटिव आई थी। आरआर टीम ने घर के अन्य सदस्यों की सेंपलिंग भी की है। जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। पहले शिप्रा विहार निवासी बैंककर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया था। हालांकि उसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग से उसके घर और बैंक के अन्य लोग निगेटिव पाए गए थे। उसको आरआर टीम ने होम आइसोलेट किया था। लेकिन गुरुवार को फ्रीगंज निवासी एक 67 वर्षीय महिला पाजीटिव पाई गई थी। उनके परिवार के सदस्यों के स्वाब के नमूने लेकर लैब भेजे गए थे। यहां से उनके पति की रिपोर्ट आई जो कि पाजीटिव थी। लिहाजा दोनों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू करवा दिया गया है। इस तरह से जिले में तीन कोरोना के मरीज हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा के दरबार में जजिया कर ठीक नहीं..!

Fri Sep 3 , 2021
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति आये दिन सुधारवादी कदम उठाती है। कई निर्णय तो ठीक होते हैं, लेकिन कुछ उचित नहीं है। जैसे हाल ही में मंदिर समिति ने निर्णय लिया है कि ऑनलाइन भस्मारती बुकिंग करवाने पर […]