महिलाओं ने हाथों में बिजली के बिल लेकर लगाए भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे

घर-घर चलो अभियान में लोगों ने कहा गंदा पानी पीकर जीवन बसर कर रहे

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन दक्षिण विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार चलाया जा रहा घर चलो, घर-घर चलो अभियान वार्ड 52 से प्रारंभ हुआ। दमदमा, राजीव गांधी झुग्गी झोपड़ी, रविन्द्रनगर होते हुए वार्ड 42 में पहुंचा जहां सेठीनगर, 36 क्वार्टर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया।

देवव्रत यादव ने बताया कि राजीव गांधी नगर झुग्गी झोपड़ी की महिलाएं बड़ी संख्या में आई तथा बिजली के बिल हाथों में लेकर भाजपा की शिवराज सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए। बर्तन मांजने का काम करने वाली महिला के घर का बिल 40 हजार रूपये आ रहा, वहीं यहां रहने वालों को गंदा पानी पीकर जीवन बसर करना पड़ रहा है।

वार्ड 52, 42 में चले अभियान के दौरान अशोक शर्मा, ओपी लोट, राजेन्द्र वशिष्ठ, चेतन यादव, अजीतसिंह, अशोक उदयवाल, भरत पोरवाल, मनीष गोमे, बाबू गोठवाल, हेमंत गोमे, अर्पित यादव, सतीश मरमट, यशपंत चौहान, राज उदयवाल, शोभा श्रीवास्तव, विशु यादव, धर्मेन्द्र ठाकुर, राहुल अखंड, अभिषेक भारद्वाज, शंकर जोशी, अवधेश यादव, देवीलाल जाटवा, राजेंद्र कुवाल, बंटी कलोदिया, निखिल गोठवाल, बाबूलाल गोठवाल, रवि राठौर, जयेश प्रमाणिक, अशोक शर्मा, नरेन्द्र राठौर, यशवंत अग्निहोत्री, राधेश्याम राठौर, सतीश टटवाल, संजय यादव, जितेश वर्मा, कमलेश वाडिया, राजेश पेढ़वा, प्रकाश मेहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जुलूस में शामिल बाराती की सडक़ किनारे बनी कुंडी में गिरने से मौत

Mon Feb 21 , 2022
संकरे मुख्य मार्ग से सटी जीर्णशीर्ण मुंडेर वाली कुंडी पर प्रशासन का ध्यान नही, हो रहे हादसे बेरछा, अग्निपथ। बारात में शामिल एक युवक की सडक़ किनारे बनी पानी की कुंडी में गिरने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब बारात दुल्हन के घर जा रही थी। पुलिस के […]

Breaking News