‘अवैध’ को स्वीकारा फिर भी काम हो रहा सारा

गायत्री नगर ए सेक्टर में नहीं रूका मकानों का काम

उज्जैन, अग्निपथ। कानीपुरा रोड़ की गायत्री नगर ए सेक्टर कॉलोनी में 12 से 15 मकानों को बनाने का काम जारी है। नगर निगम के भवन अधिकारी सह अधीक्षण यंत्री रामबाबू शर्मा खुद लिखित में स्वीकार कर चुके है कि इस कॉलोनी में भवन निर्माण की अनुज्ञा जारी नहीं की जा सकती, इसके बावजूद नगर निगम से कोई जिम्मेदार अवैध मकानों के निर्माण रोकने ही नहीं पहुंचा। विधायक पारस जैन के पत्र पर भी कार्रवाई तो की लेकिन केवल एक मामले में, आधा पत्र पचा लिया गया।

उत्तर के विधायक पारस जैन ने पत्र लिखकर नगर निगम आयुक्त को गायत्री नगर ए सेक्टर में फर्जी नक्शे पर बने मकान के मामले में कार्रवाई के लिए कहा था। इसी पत्र में विधायक श्री जैन ने गायत्री नगर में अवैध रूप से बन रहे अन्य मकानों का भी जिक्र किया है।

फर्जी नक्शे के मामले में नगर निगम के भवन अधिकारी रामबाबू शर्मा ने चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के लिए जो पत्र भेजा है, उसमें उन्होंने खुद ही स्वीकार किया है कि गायत्री नगर ए सेक्टर में सडक़, नाली, बिजली, गार्डन जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं विकसित की गई है इसलिए इस कॉलोनी में भवन अनुज्ञा नहीं दी जा रही है।

भवन अधिकारी की इस स्वीकारोक्ति से साफ है कि कॉलोनी में बन रहे सारे ही मकान अवैध है। इस स्वीकारोक्ति के बावजूद न तो खुद भवन अधिकारी और न ही क्षेत्रीय भवन निरीक्षक इस कॉलोनी में निरीक्षण करने पहुंचे। अवैध रूप से धड़ल्ले से यहां मकानों के बनने का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेरछा: तीन दिन में आधा दर्जन हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Mon Jun 28 , 2021
कटाई करने वालों में कार्रवाई का भी खौफ नहीं बेरछा। क्षेत्र में बीते तीन दिनों में लगभग आधा दर्जन हर पेडों पर बगैर अनुमति कुल्हाड़ी चली है। खास बात यह है कि एक पेड़ का पंचनामा बनाने के बाद राजस्व अमले के मुंह फेरते ही खेत मालिक ने बाकी पेड़ […]