अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापे, 12 सिलेंडर-4 वाहन जब्त

Gas Tanki jabt

उज्जैन, अग्निपथ। कोट मोहल्ला महाकाल घाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हुए गैस टंकी विस्फोट के के बाद शुक्रवार को पूरे दिन आपूर्ति विभाग की टीमों ने शहर में अवैध रिफिलिंग और अवैध गैस सिलेंडर भंडारण के खिलाफ मुहीम चलाई। पूरे दिन में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने 1 वैन, 1 ऑटो रिक्शा, 2 मोटरसाइकिल, 12 गैस टंकिया और 6 रिफिलिंग मशीन जब्त की है।

गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे महाकाल घाटी के एक घर में एक के बाद एक दो बार विस्फोट हुआ था। हादसे में फिरदौस पिता मुंशी खां उम्र 30 साल, सरफराज पिता रशीद खां उम्र 45 साल, शैजान पिता सरफराज उम्र 18 साल, शेख पिता अब्दुल रफीक उम्र 28 साल और नादिर पिता जाकिर अली को चोंटे आई थी। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस को पता चला कि जिस मकान में यह घटनाक्रम हुआ है, वह फिरदौस और उसके दो भाईयों का संयुक्त मकान है।

फिरदौस इसी मकान के एक कमरे में गैस टंकियों की रिफिलिंग कर रहा था। इसी दौरान एक टंकी में लीकेज की वजह से आग लग गई और आगजनी में 2 गैस की टंकिया फट गई थी। पुलिस ने सरफराज की रिपोर्ट पर फिरदौस के खिलाफ धारा 285,337 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया है। इस हादसे के बाद शुक्रवार को आपूर्ति विभाग की 4 टीमों ने शहर में मुहीम छेड़ दी। 8 स्थानों पर जांच की गई, इनमें से 4 जगहों पर गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और अवैध रिफिलिंग का सामान मिला है।

इन जगहों पर की गई कार्रवाई

  • नगर कोट माता मन्दिर के पास पूनम लालवानी द्वारा अपने स्वयं के घर के सामने गली में मारूति सुजुकी कम्पनी के इको वाहन में गैस रिफिलिंग पम्प लगाकर रसोई गेस सिलेण्डर से गैस भरते हुए पाया गया। गैस सिलेण्डर तथा वाहन को जब्त कर लिया गया।
  • पटेल नगर स्थित पिन्टू पिता रामगोपाल लोधी द्वारा घर के सामने गली में आटो रिक्शा में गैस रिफिलिंग पम्प लगाकर रसोई गैस सिलेण्डर से गैस भरते हुए पाया गया। यहां से 4 गैस सिलेण्डर तथा ऑटो रिक्शा को जब्त किया गया।
  • चामुण्डा माता चौराहे के पास पशुपतिनाथ मंन्दिर परिसर में जय गैस एजेंसी के हॉकर विकास सक्सेना को मोतीलाल के साथ गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को डिलेवरी के लिए दिये गये रसोई गैस सिलेण्डर से गैस की चोरी करते हुए पकड़ा गया। इनसे 2 रसोई गैस सिलेण्डर, 1 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर, 2 मोटर साईकिल, गैस निकालने का उपकरण जब्त किया गया।
  • सुदामा नगर स्थित ठाकुर सर्विसिंग सेन्टर के मालिक सचिन पिता जगदीश ठाकुर निवासी मोहन नगर को रसोई गैस सिलेण्डर से गैस रिफिलिंग कार्य करते सर्विसिंग सेन्टर पर पकड़ा गया। सर्विस सेंटर से 3 इलेक्ट्रिक गैस रिफिलिंग मशीन, 3 रसोई गैस सिलेण्डर, एक 5 किलोग्राम का छोटा गैस सिलेण्डर जब्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ताला तोडक़र दिया था 1.30 लाख की चोरी को अंजाम

Fri May 20 , 2022
दो बदमाशों से 91 हजार के आभूषण बरामद, जेल भेजा तराना/उज्जैन। चार दिन पहले सामने आये चोरी के मामले में तराना पुलिस ने 2 बदमाशों को हिरासत में लेकर 91 हजार के आभूषण और पिस्टल के साथ गुप्ती बरामद की है। शुक्रवार दोपहर बदमाशों को न्यायालय में पेश किया गया। […]