ताला तोडक़र दिया था 1.30 लाख की चोरी को अंजाम

दो बदमाशों से 91 हजार के आभूषण बरामद, जेल भेजा

तराना/उज्जैन। चार दिन पहले सामने आये चोरी के मामले में तराना पुलिस ने 2 बदमाशों को हिरासत में लेकर 91 हजार के आभूषण और पिस्टल के साथ गुप्ती बरामद की है। शुक्रवार दोपहर बदमाशों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।

तराना टीआई भाीमसिंह पटेल ने बताया कि ग्राम दुबली में रहने वाली भगवंताबाई मालवीय ने 16 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर का ताला तोडक़र 30 हजार रुपये नगद, 1 लाख के आभूषण चोरी कर लिये गये है। भागवंताबाई ने 2 लोगों पर संदेह जताया। दोनों की तलाश शुरु की गई और गुरुवार रात हिरासत में लिया गया। दोनों ने पूछताछ में अपना नाम सुनील पिता लिम्बाजी ग्राम दुबली और गणेश पिता बद्रीलाल तराना होना बताया। दोनों पुलिस की स त पूछताछ में टूट गये और ताला तोडक़र चोरी करना कबूल कर लिया।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घर में बिस्तर के नीचे छुपाकर रखे 91 हजार के चांदी से बने आभूषण बरामद, 5 हजार रुपये नगद बरामद किये गये। बदमाश सुनील के घर की तलाशी लेने पर एक पिस्टल जिंदा कारतूस के साथ भी बरामद की गई। गणेश के घर की तलाशी में एक गुप्ती मिली है। जिसके चलते मामले में आम्र्स एक्ट का प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

शादी में गया था परिवार

टीआई पटेल ने बताया कि भगवंताबाई का परिवार शादी में शामिल होने के लिये उज्जैन गया था। उसी दौरान सूना मकान पाकर दोनों बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। एक बदमाश गणेश आदतन चोर है। जिसके खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज है। दोनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा गया था, लेकिन जेल वारंट जारी होने पर दोनों को भैरवगढ़ जेल भेजा गया है।

खुलासे में सहरानीय योगदान

तीन दिनों ने बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलास करने में टीआई पटेल के साथ उनि बाबुलाल चौधरी, राजेन्द्र राठौर, राहुल, महेश, मान सिंह, दामोदर, रामसोनी, अनिल, रविन्द्र, सैनिक आनंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

बेटे के परिचित थे बदमाश

बताया जा रहा है कि भगवंताबाई का बेटा दोनों बदमाशों का साथी रह चुका है। दोनों का भगवंताबाई के घर आना जाना था। परिवार के शादी में जाने से पहले भी दोनों बेटे से मिलने आये थे। जिसके चलते संदेह बना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चलती कार में खा रहे थे आईपीएल का सट्टा

Fri May 20 , 2022
क्राइम और सायबर की टीम ने पकड़ा, 2 हिरासत में उज्जैन, अग्निपथ। चलती कार में आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खाया जा रहा था। लगातार मिल रही सूचना के बाद क्राइम और सायबर की टीम ने गुरुवार-शुक्रवार रात घेराबंदी कर पकड़ लिया। 2 को हिरासत में लिया गया है। आईपीएस विनोद […]