अशिक्षा देश एवं समाज के विकास में बाधक: वरिष्ठ अभिभाषक जैन

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कैरियर मेला आयोजित

नलखेड़ा, अग्निपथ। अशिक्षा देश एवं समाज के विकास में बाधक होती है। शिक्षा से ही देश एवं समाज विकासशील बनता है। शिक्षा का अर्थ स्वतंत्रता होती है गुलामी नहीं शिक्षा जीवन में चेतना का संचार करती है ऊर्जावान बनाती है हमें अपने कैरियर के बारे में हमेशा जागरूक रहना चाहिए।

उक्त बात नगर के वरिष्ठ अभिभाषक मांगीलाल जैन द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित करियर मेले में शुक्रवार को अतिथि के रूप में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने वकालत व इस में जुड़े पेशे के बारे में विस्तार से छात्र छात्राओं को बताते हुए न्यायालयीन प्रक्रिया को समझाया।

केरियर मेले में अगले सत्र में थाना प्रभारी संतोष पाठक द्वारा पुलिस व सेना भर्ती के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।

शासकीय हाई स्कूल धरोला के प्राचार्य डॉ दिनेश त्रिवेदी ने जीवन में परिश्रम का महत्व क्या होता है आईटी व अन्य कैरियर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कैरियर मेले में उपस्थित छात्र-छात्राएं व मंचासीन अतिथि।

आईटी के बारे में शिक्षिका कामना जाधव व हेल्थ के बारे में श्यामा पाटीदार ने जानकारी दी। इसके बाद अगले सत्र में डॉ बलराम पाटीदार नलखेड़ा द्वारा डॉक्टर कैसे बनते हैं इसके बारे में विभिन्न पाठ्यक्रम के बारे में बताया गया।

वाणिज्य विषय के बारे में विस्तार से वाणिज्य शिक्षक अजय सौगानी द्वारा तथा आर्ट विषय के बारे में शिक्षक भागीरथ मालवीय द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।

सरस्वती वंदना विद्यालय की छात्रा रीना व मनीषा भिलाला द्वारा प्रस्तुत की गई। प्रेरक गीत भागीरथ मालवीय शिक्षक द्वारा प्रस्तुत किया गया‌‌।

कार्यक्रम का संचालन अजय सोगानी उच्च माध्यमिक शिक्षक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
उक्त जानकारी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश बंसिया द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाले से नष्ट फसल का दें मुआवजा : किसान संघ

Sat Jan 21 , 2023
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन नलखेड़ा, अग्निपथ। क्षेत्र में हाल ही में पड़ी कड़ाके की ठंड व पाले से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा प्रभावित किसानों को दिया जाए। यह मांग भारतीय किसान संघ ब्लाक नलखेड़ा द्वारा की गई है। इसको लेकर किसान संघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के […]

Breaking News