असम चुनाव परिणाम: मतगणना केंद्र पर मिली अप्रयुक्त ईवीएम, जांच में सामने आया यह राज

हैलकांदी (असम)।  असम के हैलाकंदी इलाके के एक मतगणना केंद्र पर शनिवार को एक अप्रयुक्त ईवीएम मिली। इससे कुछ देर के लिए बवाल मच गया। ताबड़तोड़ चुनाव अधिकारी व क्षेत्र के प्रत्याशी भी पहुंचे।

शनिवार को राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी कर पूरे मामले का खुलासा किया। कहा गया है कि अप्रयुक्त ईवीएम मिलने की जानकारी मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी मेघ निधि दहल रिटर्निंग अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि इस ईवीएम को मतदान के दिन आरक्षित रक्षा गया था और यह अनजाने में मतगणना केंद्र पर पहुंच गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ईवीएम में कोई वोट नहीं डाला गया था।

सूचना मिलते ही चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जांच में पाया गया कि मतदान वाले दिन अतिरिक्त मशीन के तौर पर इस ईवीएम को रखा गया था और यह गलती से मतगणना केंद्र पर पहुंच गई।

विज्ञप्ति में बताया कि मशीन पर कोई भी मत नहीं डाला गया। मशीन को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के सामने खोला गया तो इस बात से संतुष्टि हुई कि इसका कोई दुरुपयोग नहीं किया गया। ईवीएम को फौरन उपायुक्त कार्यालय में स्थित ईवीएम भंडार गृह भेजा गया।

बता दें, इससे पहले असम में मतदान के दौरान एक भाजपा प्रत्याशी की पत्नी की गाड़ी में ईवीएम मिली थी। इस पर भी काफी बवाल मचा था। फिर जांच में स्पष्ट हुआ था कि मतदान के बाद लौट रहे चुनाव दल की गाड़ी खराब हो गई थी। इस पर प्रत्याशी की पत्नी के वाहन में रखकर इन ईवीएम को लाया जा रहा था। दल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मौके से भाग निकले थे। आयोग ने बाद में उन पर सख्त कार्रवाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दर्दनाक : वतन लौट गई पत्नी, भारत में पड़ा रहा पति का शव, दिल्ली पुलिस ने करवाया सुपुर्द-ए-खाक

Sun May 2 , 2021
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के नबी करीम स्थित एक होटल में अफगानिस्तान सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल की मौत हो गई। पुलिस ने अफगानिस्तान में परिवार से संपर्क किया तो परिजनों ने भारत आने में असमर्थता जताई। इसके बाद अफगानिस्तान दूतावास अधिकारियों की मौजूदगी में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली गेट […]