‘असुर’ गिरोह, काम चोरी

चोरी की बाइक से लूटते थे मोबाइल, तीनों पकड़े गए

उज्जैन,अग्निपथ। लोगों को डराने और हमउम्र पर रौब जमाने के लिए कुछ युवक हद पार कर रहे हैं। बुधवार को ऐसा ही नजारा माधवनगर थाने में दिखा। यहां बाइक चोरी और मोबाइल लूटने के आरोप में पकड़ाए युवकों की जांच की तो सरगना के सीने पर असुर याने राक्षस गुदा मिला। पुलिस ने तीनों से 9 वाहन और चार मोबाइल जब्त कर तीनों को जेल भेज दिया।

महाकाल घाटी स्थित खंदार मोहल्ला निवासी शिवम पिता मनीष राव (18) दुर्लभ कश्यप की तरह अपराधी बनना चाहता है। उसने सीने पर असुर गुदवाकर अपराध शुरू किए। महाकाल थाने में चोरी के आरोपी रहे शिवम ने तीन माह पहले शार्ट कट से रुपए कमाना तय किया।

इसी के चलते छोटी मायापुरी निवासी दीपक उर्फ गुल्लू पिता हरचरण रायकवार (20) व शुभम उर्फ भय्यू पिता कन्हैयालाल कुशवाह (19) को साथ मिलाकर वाहन चुराकर मोबाइल लूटने लगे। तीनों ने पांच बाइक व चार एक्टिवा चुराकर चार लोगों से मोबाइल भी झपट लिए। तीनो और वारदात करते इससे पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ के बाद तीनों को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश हो गए।

टीम ने नजर रखी और धरदबोचा

टीआई मनीष लोधा ने बताया कि फ्रीगंज क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 3 वाहन चोरी होने पर एएसपी डॉ. रविंद्र वर्मा के आदेश पर 3 जून को सादी वर्दी में घूमने वाली दो टीम बनाई। आरक्षक अमरनाथ, पकंज पाटीदार, विश्वपाल व श्रेय कुमावत के सादी वर्दी में घूमने का परिणाम रहा कि 13 दिन में मात्र दो बाइक चोरी हुई और गिरोह के हत्थे चढऩे से अन्य क्षेत्रों से चोरी वाहन भी मिल गए।

वीडीपी से मिली जब्त वाहनों का रिकार्ड

संदिग्ध वाहन पकड़ाते ही एसआई महेंद्र्र मकाश्रे व्हीकल डिटेक्शन पोर्टल से रिकार्ड तलाशने लगे। नतीजतन कंचनपुरा के सचिन बैस से मोबाइल लूटने वाले असुर गैंग के प्लेन क्लाथ टीम के हत्थे चढ़ते ही चोरी की बाइक का पता लग गया। इस खुलासे में एसआई सलमान कुरैशी, प्रआ ललित, सुनील पाटीदार, धर्मेद्र सूर्यवंशी, सैनिक राहुल जैन,चालक कुलदीप और अमित जाटव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ये सामान जब्त

  1. पांच बाइक
  2. चार एक्टिवा
  3. चार मोबाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम ने धार्मिकस्थल से चद्दर शेड हटवाएएसिड से जले पेड़ की वन विभाग करेगा जांच

Wed Jun 16 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। बियाबानी स्थित एक धार्मिक स्थल के परिसर में लगे दो पेड़ो को एसिड डालकर सुखा दिए जाने के आरोपों की जांच अब वन विभाग के एक्सपर्ट की टीम करेगी। बुधवार को नगर निगम से जिला वन मंडल अधिकारी को इसके लिए विधिवत पत्र भेजा गया है। पुलिस की […]