अहिंसा व शाकाहार रैली के साथ संस्कार शिविर का समापन

सभी लेबल की कक्षाओं की परीक्षा हुई, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

उज्जैन, अग्निपथ। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन उज्जैन रीजन के तत्वाधान में ओर यंग जैन स्टडी ग्रुप इंदौर के संयोजन में जैन आगम ओर जैन सिदाँतो पर आधारित 6 दिवसीय बाल एवम युवा संस्कार शिविर का आज पुरस्कार वितरण एवम सम्मान समारोह के साथ समापन हुवा ।

उक्त जानकारी देते हुवे रीजन के सचिव पंकज जैन मनीष जैन ने कि लोटी स्कूल में आयोजित इस समापन समारोह में फेडरेशन के महासचिव दिनेश दोषी, कोषाध्यक्ष रमेश बडज़ात्या एवं शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी दिनेश सेठी अतिथि थे। कार्यक्रम प्रारम्भ में मंगलाचरण मधु कोठारी व समता कासलीवाल ने किया और स्वागत भाषण रीजन अध्य्क्ष स्नेहलता सोगानी ने दिया ।

शिविरार्थियों की एक लिखित परीक्षा भी ली गई जिसमें मेरिट के आधार पर रीटा पाटनी,मोनिक जैन, प्रणत जैन, पार्थ जैन, सुविज्ञ जैन, पूजा सेठी आदि को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। परिणामो की घोषणा प. प्रकाश छाबड़ा ने की तथा उन्होंने सभी बच्चो से स्वयम को ज्ञान पिपासु होने की बात कही ।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने छाबड़ा दम्पत्ति का शाल ओर श्री फल से सम्मान किया । कार्यक्रम में जैन युवा संगठन नमकमंडी, जैन युवा संगठन विनोद मिल, महिला परिषद अवंति ओर महिला महासमिति उज्जैन के समस्त शिविर प्रभारी सहयोगियों का सम्मान किया। इस अवसर पर नरेंद्र बिलाला, अभय पांड्या प्रतीक चौधरी,अकलंक जैन,महावीर जैन,प्रशान्त जैन,संगीता सोगानी,समता कासलीवाल,मधु कोठारी, पूजा सोगानी, सकून कुंभराज, देवेन्द्र कांसल, डॉ. सी के कासलीवाल, मेघा जैन, सुरेन्द्र सिघई आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन राजेश कासलीवाल ओर श्रीमती रेणु जैन ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर नागरिक, हर गाँव स्वावलंबी हो जाए तो ही भारत स्वावलंबी हो सकता है

Sun May 29 , 2022
दो दिवसीय स्वावलंबी भारत अभियान कार्यशाला बोले किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री  दिनेश कुलकर्णी उज्जैन, अग्निपथ। आत्मनिर्भरता से स्वाधीनता आती है, देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज को आत्मनिर्भर बनाना ज़रूरी है। गौ कृषि वानिजयम पद्धति पर ही अर्थ व्यवस्था का निर्माण होता है। इसी से हमारे गाँव […]