हर नागरिक, हर गाँव स्वावलंबी हो जाए तो ही भारत स्वावलंबी हो सकता है

दो दिवसीय स्वावलंबी भारत अभियान कार्यशाला बोले किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री  दिनेश कुलकर्णी

उज्जैन, अग्निपथ। आत्मनिर्भरता से स्वाधीनता आती है, देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज को आत्मनिर्भर बनाना ज़रूरी है। गौ कृषि वानिजयम पद्धति पर ही अर्थ व्यवस्था का निर्माण होता है। इसी से हमारे गाँव 16वीं शताब्दी में आत्मनिर्भर था। उसे भूलकर हम कृषि प्रधान देश बन गए। हमें गौ कृषि वानिजयम पद्धति अपनाना पड़ेगी। बदलती स्थिति में सोचना पड़ेगा। जैसे मज़दूरों की कमी लघु उद्योग एवं कृषि दोनो में है। इसमें रास्ता निकालने के लिए रोजग़ार देने वाले हम कैसे बन सकते हैं। स्थिति को कुशलता की तरफ़ ले जाना आवश्यक है। एफपीओ के माध्यम से छोटे किसान भी स्वरोजग़ार और रोजग़ार की तरफ़ बढ़ सकते हैं। स्लीपिंग पार्ट्नर के बजाय स्वयं सहायता समूह से ही लाभ मिल सकता है और हम स्वरोजग़ार एवं रोजग़ार की तरफ़ जा सकते हैं। इस देश का हर नागरिक हर गाँव स्वावलंबी हो जाए तो ही भारत स्वावलंबी हो सकता है।

उक्त बात भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में आयोजित स्वावलंबी भारत अभियान मध्यक्षेत्र की दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन किसान संघ के राष्ट्रीय संघठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कही। संयोजक भारतसिंह बैस ने बताया कि माधव सेवा न्यास भारत माता मंदिर में आयोजित इस कार्यशाला में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के चारों प्रांतों से करीब 150 प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यशाला के दूसरे सत्र में लघु एवं सूक्ष्म विभाग के प्रमुख सचिव पी नरहरि ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने की बात कही और सरकार की तरफ़ से सब्सिडी दिलाने व ज़मीन दिलाने की बात कही। तीसरे सत्र में नाबार्ड के चेयरमैन संजय मल्होत्रा ने सरकार की सब्सिडि वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सभी सत्रों में नवाचार करने वाली संस्था मेकल सुता फार्मर, प्रोड्यूसर कम्पनी जबलपुर, जेड ब्लैक अगरबती, वरदान सीड्ज़ कम्पनी सहित अनेक कम्पनियों के लोगों द्वारा प्रजेंटेशन दिया गया।

कार्यक्रम में स्वालम्बी अभियान के अखिल भारतीय सहसमन्वयक जितेंद्र गुप्ता, स्वदेशी जागरण मंच के केशव बुधलिया, कमल सिंह आँजना, महेश चौधरी सहित स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती, भारतीय किसान संघ, ग्राहक पंचायत, विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ, वनवासी कल्याण परिषद, भारतीय जनता पार्टी, सेवा भारती सहित संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन भारत सिंह बैस ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला स्तरीय सम्मेलन में सेवादल ने मांगे पाँच टिकट

Sun May 29 , 2022
कांग्रेस नेताओं ने सेवादल को मजबूती देने और सहयोग करने को आश्वस्त किया उज्जैन, अग्निपथ। शहर एवं जिला कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवादल, यंग ब्रिगेड द्वारा रविवार को कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरूआत में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया द्वारा झंडा वंदन किया […]