आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के पहले दिन ही बिजली की आंख मिचोली

नलखेड़ा में दिखी ब्लैकआउट जैसी स्थिति

नलखेड़ा, अग्निपथ। आउट सोर्स बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के पहले दिन ही शुक्रवार को नगर में बिजली की आंख मिचोली शुरू हो गई। इस दौरान नगर में कई घंटों विद्युत सप्लाई बंद रहा जिससे नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

विद्युत वितरण कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पहले ही दिन नगर में प्रात: काल से ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। जो दिन भर जारी रही इस दौरान नगर में कई घंटों तक विद्युत सप्लाई बंद रहा। वहीं शाम होते ही एक बार फिर बिजली की आंख मिचोली का क्रम शुरू हुआ जो समाचार लिखे जाने तक जारी था। जिसके चलते नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

बिजली नहीं होने से अंधेरा होने के चलते ग्रहणीयों को काफी परेशानियां हुई। उल्लेखनीय है कि आउट सोर्स बिजली कर्मचारी 6 जनवरी से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर चले गए हैं जिसके कारण नगर में हड़ताल के पहले दिन ही ब्लैक आउट जैसी स्थिति देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आचार्य जिनमणिप्रभसागरजी के नलखेड़ा आगमन पर भक्तों ने की अगवानी

Fri Jan 6 , 2023
नलखेड़ा, अग्निपथ। जैन संत खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसागरजी एवं साध्वी संघमित्रा श्रीजी आदि ठाणा का नलखेड़ा नगर में शुक्रवार को भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा नगर में प्रवेश जुलूस निकाला गया। आचार्यश्री यहां से मंडोदा तीर्थ पहुंचेंगे जहां पर आपकी निश्रा में मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का भूमि […]