आक्सीजन की कमी से पीडि़तों को जूझते देखा तो सम्यक ने उठाया बीड़ा

प्रतिदिन 60 सिलेंडर भर रहे मुक्त में, तीन लाख की पांच मशीन भी सेवा में

उज्जैन,अग्निपथ। कोरोना संक्रमण के विकराल रूप धारण करने पर शहर में चारों ओर भय का वातावरण है, लेकिन इसके बीच अच्छी बात यह है कि शहर में कई संस्थाएं सेवा के लिए भी आगे आई हैं। ऐसी ही संस्था है सम्यक व माय हार्ट ग्रुप। इससे जुड़े युवाओं ने आक्सीजन की कमी से दम तोड़ते लोगों को देख ने सिर्फ मुक्त में सिलेंडर भरने के लिए आक्सीजन रिफिल सेंटर खोला, बल्कि तीन लाख रुपए की पांच आक्सीजन मशीन भी लाकर सेवा में लगा दी।

वीडी क्लाथ मार्केट निवासी अश्विन कासलीवाल ने बताया कि कोरोना पीडि़तों से हॉस्पीटल भरे पड़े है। आक्सीजन की कमी से पीडि़तों के परिजन दर-दर भटक रहे है। रुपए खर्च करने पर भी आक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहे और लोगों की जान सांसत में आ रही है। इसी को देखते हुए सम्यक व माय हार्ट ग्रुप ने लोगों की मदद करना तय किया।

योजना के चलते घर के नीचे ही ऑफिस से एक दर्जन छोटे व 10 बड़ेे सिलेंडर लाकर 17 अप्रैल से सेवा शुरू की। छोटे सिलेंडर पीडि़तों के ठीक नहीं होने पर वापस नहीं मिल पाए तो प्रतिदिन बड़े सिलेंडर से 50-60 सिलेंडर मुफ्त में रिफलिंग कर दे रहे हैं। ग्रुप ने 55 हजार रुपए प्रतिनग से पांच आक्सीजन मशीन भी खरीदकर जरुरतमंदों को दे रखी है।

धन के साथ मेहनत भी

इस पुनीत कार्य में जुटे नासिर बेलिम ने बताया कि बड़े सिलेंडर रिफलिंग नागदा, ताजपुर और तपोभूमि के पास होती है। इसलिए जैसे ही सिलेंडर खत्म होते हैं सदस्य रात-दिन देखे बिना उसे भरवाने के लिए रवाना हो जाते हंै। प्रतिदिन सिलेंडर भरवाने में करीब 10 हजार खर्च आता है।

सेवा के लिए धन एकत्र करने से लेकर सिलेंडर रिफलिंग तक का काम संस्था सदस्य दीपक जैन, फहीम सिकंदर, सेफीउद्दीन रईस खान, जाबिर खान, देवेंद्र पाटनी, अमित तिवारी, शुभम, संयम जैन व संदीप कर रहे हैं। जरुरतमंद अश्विन कासलीवाल से 9179337211 व नासिर से 9301197535 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लचर व्यवस्था: ठेले पर आक्सीजन लगाकर पत्नी को ले गया अस्पताल

Thu Apr 22 , 2021
कॉल करने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं आई, दूसरी बीमारियों के मरीजों को भटकना पड़ रहा उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों को अन्य बीमारियों के इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। शहर में दमे की शिकार एक महिला की तबीयत बिगडऩे पर जब एम्बुलेंस नहीं […]