आज आगर में उठेगी टेंट व्यवसायियों की समस्या

दिल्ली से आये आल इंडिया पदाधिकारियों का शहर में स्वागत

उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार को आगर में मप्र टेंट वेलफेयर एसोसिएशन की प्रादेशिक मीटिंग का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश भर के प्रमुख टेंट व्यवसायी शामिल होंगे और जीएसटी सहित अपनी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने आये प्रमुख अतिथि ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टेंट वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन अनिल आजाद एवं अध्यक्ष विपुल सिंघल का रविवार को उज्जैन आगमन पर स्टेशन पर स्वागत किया गया। एसोसिएशन के प्रदेश संगठन प्रभारी आशीष मल्होत्रा उज्जैन, विकास गुप्ता जबलपुर, महाकाल टेंट व्यवसायी संघ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गेहलोत, राजेंद्र सिंह राठौड़, पवन, सुमन, ओम घुरैया, जगदीश गुजराती, हरिओम राय आदि ने वरिष्ठ साथियों का स्वागत किया। मप्र टेंट वेलफेयर एसोसिएशन की पहली प्रादेशिक बैठक सोमवार ६ सितंबर को आगर-मालवा में सागर मैरिज गार्डन में सुबह ९ बजे से शुरू होगी।

कार्यक्रम में ऑल इंडिया टेंट वेलफेयर डीलर्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल, राष्ट्रीय महासचिव करतारसिंह कोचर, चेयरमैन अनिल आजाद के अलावा मध्य प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन समन्वय समिति संयोजक रणवीर सिंह चावला, संजय पुरवार, प्रदेश अध्यक्ष राम बाबू शर्मा, महासचिव सतनाम सिंह होरा, चेयरमैन अजय सराओगी, कोषाध्यक्ष भारत सोनी, प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख भारत अरोरा, राजीव जैन, दिनेश दक्ष प्रदेश संगठन प्रभारी विकास गुप्ता, आशीष मल्होत्रा आदि मौजूद रहेंगे।

श्री महाकाल टेंट-गार्डन-मंडप व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गहलोत ने बताया कि प्रथम त्रैमासिक बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा होना है एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों, जिले एवं तहसील, ब्लॉक के अध्यक्ष-सचिव का सम्मान समारोह रखा गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव जीएसटी पर कार्यशाला को संबोधित करेंगे। इसके बाद आगामी सीजन की तैयारियों पर भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संपत्तिकर के 50 और जलकर के साढ़े सात करोड़ बकाया, कैंप लगाकर निगम करेगा वसूली

Sun Sep 5 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना संक्रमण के कारण लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने संपत्तिकर व जल कर वसूली में लंबे समय तक रियायत दी है। दरें नहीं बढ़ाए जाने और संपत्तिकर व जल कर जमा करने की अवधि भी बढ़ा दिए जाने के बावजूद निगम को कर की […]