आज से 28 अक्टूबर तक इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन जयपुर तक ही चलेगी

उज्जैन। इंदौर से जोधपुर के बीच उज्जैन से होकर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आज से जोधपुर तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन 10 दिनों तक इंदौर से जयपुर के बीच ही चलेगी। दरअसल जोधपुर रेल मंडल के डेगाना-फुलेरा ट्रैक के बीच पटरियों काे डबल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है।

इस वजह से उत्तर-पश्चिम रेलवे ने इस ट्रेन का रूट छोटा कर दिया है। इंदौर से जयपुर के बीच यह ट्रेन अपने निर्धारित समय और रूट पर चलेगी। यह असर जयपुर से जोधपुर जाने वाली अन्य ट्रेनों पर भी पड़ेगा। इन जोधपुर से जयपुर के बीच टिकट करा चुके यात्रियों को टिकट कैंसल कराने पर रेलवे की ओर से रिफंड किया जाएगा।

ऐसे समझें टाइम टेबल –
02460 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस
 – 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक जयपुर तक ही जाएगी। यह ट्रेन उज्जैन सुबह 7.40 बजे पहुंचती है।
02459 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस – जयपुर से चलकर इंदौर आएगी। यह ट्रेन शाम 7.10 बजे उज्जैन पहुंचती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चेन स्नैचर गिरोह : इंदौर में पहचाने जाते इसलिए उज्जैन आकर करते थे वारदात

Mon Oct 18 , 2021
नशे के लिए रुपए खत्म होते ही उज्जैन आकर तलाशते थे शिकार आठ माह में झपटी आठ सोने की चेन बरामद   उज्जैन,अग्निपथ। चेन स्नेचिंग में पकड़ाए इंदौर के तीन और तिलकेश्वर के एक बदमाश से आठ माह में झपटी आठ सोने की चेन बरामद होने का एसपी सत्येंद्र कुमार […]
Chain snatching Khulasa uj

Breaking News