आटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग

2 घंटे में पाया आग पर काबू, कमरे में सोई वृद्धा झुलसी

उज्जैन, अग्निपथ। आगररोड पर मंगलवार-बुधवार रात आटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान के पीछे कमरे में सोई वृद्धा झुलस गई। फायर बिग्रेड ने मशक्कत के बाद पर काबू पाया।

मकोडिय़ाआम पर गोरधन पिता उदयराम एकल आटो पाट्र्स और सायकल रिपेरिंग की दुकान चलता है। दुकान के ऊपर ही मकान बना हुआ है। रात 11.30 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। परिवार सोया हुआ था। गोरधन की मां आनंदीबाई (65) दुकान के पीछे कमरे में सो रही थी। दुकान में आईल, टायर, ट्यूब रखा था। जिसके चलते आग तेजी से फैली और पीछे कमरे तक जा पहुंची। लपटों से आनंदीबाई झुलस गई।

धुआं ऊपरी मंजिल पर जाने से परिवार जाग गया था। गोरधन ने आगजनी की सूचना फायर बिग्रेड को दी। 2 फायर फायटर मौके पर पहुंची और  काबू पाने के प्रयास शुरु किये गये। इस बीच पीछे कमरे से आनंदीबाई को बाहर निकाला गया, उनका चेहरा और हाथ झुलस चुके थे।

उन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं विकराल रुप ले चुकी आग को फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझा लिया। गोवर्धन के अनुसार रात को 15 मिनिट के लिये लाइट गुल हुई थी, लाईट आते ही संभवत: दुकान में शार्ट सर्किट हुआ और आग लगी है। आगजनी में उन्हें 4 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी है। गनीमत रही कि परिवार के सदस्यों को समय रहते बाहर निकाल लिया था, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। दुकान और मकान में जाने का रास्ता एक ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छेड़छाड़ के विवाद में हत्या के चार आरोपियों को सश्रम कारावास

Wed Aug 3 , 2022
नलखेड़ा, अग्निपथ। लडक़ी से छेड़छाड़ के विवाद में हुई हत्या के मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। इनमें से दो आरोपियों को 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई है। जबकि दो दोषियों को एक-एक साल सश्रम कारावास की सजा दी। अभियोजन मीडिया से प्रभारी एवं […]