आतंकियों की धरपकड़ के बाद अलर्ट, स्टेशन पर तगड़ी चैकिंग

उज्जैन, अग्निपथ। दिल्ली यूपी समेत अन्य राज्यों में छह आतंकियों के पकड़े जाने के बाद उज्जैन की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर सभी प्रवेश द्वारों पर लगे बैरियर से सघन तलाशी के बाद ही लोगों को शहर में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं अब बम स्क्वॉड की टीम भी लगातार रेलवे स्टेशन की सघन जांच कर रही है।

उज्जैन में महाकाल मंदिर होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पंहुचते हैं। देश के कई हिस्सों से आतंकी गतिविधियों के मूवमेंट की जानकरी लगने के बाद 6 आतंकियों की गिरफ्तारी से देश के कई शहरों में हाई अलर्ट किया गया है। टीम ने शनिवार को स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन में कोच के अंदर जाकर यात्रियों के सामान और आईडी चेक किये। साथ स्टेशन पर बैठे अन्य लोगों से भी जानकरी ली।

बीडीएस की टीम ने भी स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चैकिंग की। बीडीएस प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि उज्जैन धार्मिक नगरी होने के साथ सेंसेटिव एरिया है। महाकाल मंदिर के कारण बाहर से ज्यादा यात्री आते हैं। इस कारण ट्रेन और स्टेशन पर चैकिंग की जा रही। जरूरत पडऩे पर लोगों के पहचान पत्र की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झाबुआ : जिले की देवझिरी सोसायटी के मैनेजर के यहां लोकायुक्त की दोबारा सर्चिंग

Mon Sep 20 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। जिले की देवझिरी सोसायटी के मैनेजर भारत सिंह हाड़ा के गांव-घर और दफ्तर पर लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोबारा सर्चिंग की है । दरअसल 16 सिंतबर को लोकायुक्त टीम ने सोसायटी के दफ्तर की सर्चिंग की थी जहां से सरकारी कागजात मिले थे […]
Jhabua bharat singh hada society manager