झाबुआ : जिले की देवझिरी सोसायटी के मैनेजर के यहां लोकायुक्त की दोबारा सर्चिंग

Jhabua bharat singh hada society manager

झाबुआ, अग्निपथ। जिले की देवझिरी सोसायटी के मैनेजर भारत सिंह हाड़ा के गांव-घर और दफ्तर पर लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोबारा सर्चिंग की है । दरअसल 16 सिंतबर को लोकायुक्त टीम ने सोसायटी के दफ्तर की सर्चिंग की थी जहां से सरकारी कागजात मिले थे । दफ्तर में मौजूद तिजोरी को सील कर दिया गया था ।

शनिवार को टीम ने झाबुआ पहुंचकर दफ्तर की तिजोरी को खुलावाया । तिजोरी में से 28 लाख रूपए नगद मिले हैं । वहीं टीम ने मैनेजर भारत सिंह हाड़ा के बैंक लॉकर्स भी खुलावाए । लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि शनिवार को तिजोरी और बैंक लॉकर्स की सर्चिंग की गई है । मैनेजर के पास मौजूद सम्पत्ति का स्त्रोत पूछा जा रहा है ।

16 सितम्बर को हुई थी पहली कार्रवाई

16 सिंतबर को देविझिरी सेवा सहकारी समिति के मैनेजर के घर-गांव-दफ्तर पर लोकायुक्त टीम ने सर्चिंग की थी । भारत हाड़ा के रतलाम स्थित घर से टीम को 22 लाख रूपए नगद, सोने चांदी की गहने, मकान, प्लाट्स,कृषि भूमि, चार पहिया और दो पहिया वाहन के कागजात मिले थे । वहीं शनिवार को सील की हुई तिजोर को खोलने पर 28 लाख रूपए नगद मिले हैं । पूरे मामले में अब तक 40 लाख रूपए नगद मिल चुके हैं ।

मिल रही थी लगातर शिकायतें

सेल्समैन से मैनेजर बने भारत सिंह हाड़ा  के खिलाफ लगातार आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिल रही थी । जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया था । साल 1997 में भारत सिंह की नियुक्ति सेल्समेन के पद पर हुई थी । साल 2014 में हाड़ा को सहायक प्रबंधक बनाया गया था । साल 2017 में हाड़ा को प्रबंधक बनाया गया था । वर्तमान में उनका वेतन 30 हजार रूपए के करीब है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का निधन, प्रयागराज के बाघंबरी मठ में पंखे से लटका मिला शव

Mon Sep 20 , 2021
प्रयागराज। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का निधन हो गया है। यहां के बाघंबरी मठ में उनका शव पंखे से लटका मिला है। पुलिस ने बताया था कि कमरा अंदर से बंद था। फोन से उनके एक शिष्य ने सूचना दी, इसके बाद पुलिस टीम पहुंची। उनके कमरे से […]