आप ने फूंका महंगाई का पुतला

बढ़ती महंगाई से गरीबों के घर का बिजली और रसोई ने बिगाड़ा बजट

नागदा, अग्निपथ। बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा देकर देश में सत्तासीन हुई, भारतीय जनता पार्टी ने आज देश को कहां लाकर खड़ा कर दिया। 400 का गैस सिलेंडर आज 1200 में आम आदमी को खरीदना पड़ रहा है। वहीं पेट्रोल 70 लीटर से 110 लीटर हो गया। डीजल 45 लीटर से 100 लीटर के लगभग हो गया। रोजमर्रा दैनिक उपयोग के वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है, लेकिन सत्ता में बैठे भाजपा सरकार का कोई भी नेता इस पर मुखर नहीं हो रहा।

वर्ष 2014 से सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। 2 करोड़ युवाओं को रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा ने बेरोजगारों की एक लंबी फौज इस देश में खड़ी कर दी। देश के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा, वहीं जनता को महंगे भाव के साथ अनाज खरीदना पड़ रहा है।

भाजपा की दोहरी नीति किसानों के साथ भी छलावा कर रही है और वही चंद व्यापारियों को लाभ पहुंचाकर जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। यह बात आम आदमी पार्टी नेता सुबोध स्वामी ने बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा पुराने बस स्टैंड पर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के तहत बढ़ रही।

महंगाई पर महंगाई डायन के पुतला दहन के दौरान कहीं श्री स्वामी ने कहा कि क्या कारण है कि अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा जनता को फ्री बिजली पानी शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के बाद भी दिल्ली सरकार लाभ का बजट प्रस्तुत कर रही है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार बिजली पानी शिक्षा व स्वास्थ्य में जनता को लूटने के बाद भी घाटे का बजट प्रस्तुत कर रही है सवाल फ्री की रेवड़ी का नहीं सबसे बड़ा सवाल भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार है जिसका दंश प्रदेश की जनता भुगत रही है।

पुतला दहन कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश मौर्य ने किया। वहीं पुतला दहन आंदोलन को योगेश मीणा, भेरूलाल चावड़ा, रोशन सिंह सिकरवार, आदित्य मालवीय, सत्य प्रकाश शर्मा, मुकेश बालोदिया आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर हरहंगी तिवारी, कैलाश राठौर, साईं राम सेन, सुरेश गौड़, सतीश बासीन रॉय, जकरिया चंद्रकांत तिवारी, अरुण पोद्दार, अंतर सिंह दरबार आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे आभार दिनेश ररोतिया द्वारा माना गया। इसके पूर्व आप कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी होश में आओ महंगाई पर रोक लगाओ के नारेबाजी करते हुए महंगाई डायन का पुतला दहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य आयुक्त ने जनवरी में लिखा पत्र, नहीं हटाया गया नशामुक्ति केन्द्र

Sat Mar 18 , 2023
सिविल सर्जन भी कई बार कर चुके नशेडिय़ों की नशेबाजी, चोरी और छेड़छाड़ की शिकायत उज्जैन, अग्निपथ। सख्याराजे प्रसूतिगृह में कैंसर यूनिट के साथ साथ यहां पर नशामुक्ति केन्द्र भी कार्यरत है। नशामुक्ति केन्द्र में भर्ती होने वाले नशैड़ी और इनके साथियों से कैंसर यूनिट का स्टाफ तो भयभीत तो […]

Breaking News