मौत का स्टेट हाईवें, सडक़ हादसें में एक महिला की मौत, सात घायल

हादसे

नागदा, अग्निपथ। स्टेट हाईवें नंबर पर 17 पर स्थित गांव बिरियाखेड़ी में बुधवार की शाम को एक कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेजगति से वाहन चलाकर तीन बाईक सबवार को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि सात घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर कर दिया। डॉयल 100 के आरक्षक और पायलेट ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

स्टेट हाईवें नंबर 17 पर गांव बिरियाखेड़ी में बुधवार की शाम को कार नंबर आरजे-50-सीए-1358 के वाहन चालक ने लापरावाहीपूर्वक तेजगति से वाहन चलाकर तीन बाईक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें महिला धापूबाई पति जगदीश उम्र 55 ढलोद राजस्थान की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि शांतिलाल पिता बगदीराम उम्र 55, नवीन पिता शांतिलाल उम्र 36 वर्ष, बगदीबाई पति शातिलाल उम्र 54 वर्ष, घनश्याम पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 45 वर्ष, अनिता पति घनश्याम उम्र 42, मुकेश पिता मांगीलाल उम्र 38, खुशी पिता घनश्याम उम्र 5 वर्ष घायल हो गई।

डॉयल-100 के आरक्षक संदीप राठौर, पायलेट दिलीप पोरवाल ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गहन चिकित्सा के लिए उज्जैन रैफर कर दिया गया। कार की टक्कर से बाईक नंबर एमपी-43-डीजेड-1875 सहित अन्य दो बाईक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान स्टेट हाईवें पर वाहनों का जमावड़ा हो गया था। बिरलाग्राम पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद की किल्लत से परेशान किसानों का प्रदर्शन

Wed Nov 9 , 2022
नागदा, अग्निपथ। खाद किल्लत से परेशान किसानों ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं युरिया उपलब्ध करने की मांग की गई। खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने बुधवार की शाम को जिला […]

Breaking News