आबकारी सब इंस्पेक्टर व नापतोल अधिकारी के घर चोरी

श्रीजी धाम कॉलोनी में सुने घर को बदमाशों ने बनाया निशाना

धार, अग्निपथ। नौगांव स्थित श्रीजी धाम कॉलोनी में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश बीती रात दो घरों के ताले तोडक़र रफूचक्कर हो गए। सुबह 8 बजे लोगो घटना की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की है। एफएसएल ने भी मौके पर पहुंचकर साक्षी जुटाए हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस चोरी में भी वारदात का पैटर्न वही है जो पहले की चोरी में देखने को मिला था। बदमाशों ने गेट का नकुचा तोडक़र प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार श्रीजी धाम कॉलोनी में बदमाशों ने सुने दो मकानों को निशाना बनाया। आबकारी विभाग में सब इंस्पेक्टर मनेंद्र सिंह जादौन शादी के चलते बाहर गए हुए थे, मकान सुना था। बदमाशों ने घर का नकुचा तोडक़र प्रवेश किया और अंदर की ज्वेलरी सहित नगदी लेकर गायब हो गए, घर का पूरा सामान बिखेर दिया। चोरी गए सामान की कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

इसी तरह नापतोल विभाग के अधिकारी आनंद मोहन माथुर के सूने मकान में भी बदमाशों ने ताले तोड़े घर के अंदर रखी सामग्री बदमाशों ने बिखेर दी। मकान सूना होने के कारण इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घर में रखी साढ़े 11 हज़ार की नकदी सहित अन्य सामान चोरी हुआ है।

हालांकि अभी अधिकारी के धार में नहीं होने के कारण नुकसानी का आंकड़ा यहां भी सामने नहीं आया है।
नौगांव थाना क्षेत्र में रामकृष्ण नगर और श्रीजी धाम कॉलोनी ऐसी है। जहां पर सूने मकान को बदमाश आए दिन निशाना बना रहे हैं, इसलिए रहवासियों में भी बढ़ती वारदात को लेकर नाराजगी है। नौगांव पुलिस ने घटना के बाद मौका मुआयना किया है। साथी बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अध्यक्ष के लिए जोड़तोड़: माली-राठौड़ समाज को नहीं मिली अध्यक्ष की कुर्सी, जनाधार के बावजूद होती रही है अनदेखी

Wed Feb 8 , 2023
धार में दोनों ही समाजों का है बड़ा वर्चस्व, भाजपा के पक्ष में रहा है अब तक वोटशेयर धार, अग्निपथ। नगर पालिका धार में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 12 फरवरी को होना है। इसके पहले अध्यक्ष के नामों पर चर्चा का दौर चल रहा है। हालांकि पर्यवेक्षक की बैठक […]