आभूषण व्यापारी का वीडियो बनाकर मांगे 2 लाख

उज्जैन, अग्निपथ। आभूषण दिखाने के बहाने घर बुलाकर युवती ने अपने साथियों की मदद से व्यापारी का वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख मांगने लगी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है।

नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि व्यायामशाला की गली भागसीपुरा में रहने वाला अमित पिता संतोष कुमार आभूषण व्यापारी है। उसकी दुकान पर एक युवती पहुंची थी। जिसने आभूषण बनाने के लिये कहा था। कुछ दिन पूर्व युवती ने अमित का 10 हजार कीमत के टॉप्स बनवाने के लिये घर बुलाया। व्यापारी उसके घर पहुंचा तो युवती ने अपने साथी अंकित और 2-3 अन्यों के साथ मिलकर उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख की मांग करने लगी।

व्यापारी ने मामले की शिकायत आवेदन देकर की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में ब्लेकमेलिंग का प्रकरण दर्ज किया है। सूत्र बता रहे हंै कि पुलिस ने युवती और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया है। युवती मंछामन कालोनी के पास हरिओम कालोनी की निवासी है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कानड़ थाने के स्टाफ पर कार्रवाई के लिए एसपी को दिया ज्ञापन

Tue Aug 31 , 2021
आगर, अग्निपथ। पत्रकार व कांग्रेस नेता पर जबरिया केस बनाकर प्रताडि़त करने के मामले में कानड़ थाने के स्टाफ पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने एसपी राकेश सगर को ज्ञापन सौंपा। इसमें टीआई सहित अन्य दोषी पुलिसर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की गई। कांग्रेसियों के […]