आरएसएस के संघचालक पाटोदिया का आकस्मिक निधन

भाजपा ने सारे कार्यक्रम निरस्त किए

नागदा, अग्निपथ। आरएसएस के संघचालक मुकेश पाटोदिया का आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार सुबह पाटोदिया नहाकर निकले थे। तभी उनके सीने में दर्द उठा और वे वहीं अचेत होकर गिर गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पाटोदिया आरएसएस के संघचालक होने के साथ भाजपा से भी जुड़े थे। उनके निधन की खबर लगते ही शहर में शौक की लहर दौड़ पड़ी। भाजपा मीडिया प्रभारी बंटी जटिया ने बताया कि शनिवार के दिन ही पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाना था। पाटोदिया के निधन की वजह से भाजपा ने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए।

भाजपाईयों ने सरकारी अस्पताल में . पाटोदिया को श्रद्धांजलि दी। दोपहर करीब 2.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकली। जो नगर के मुख्य मार्गो से गुजरकर मुक्ति धाम पहुंची। अंतिम यात्रा में प्रमुख रुप से पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सज्जन सिंह शेखावत, रामसिंह शेखावत आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूदखोरों के खिलाफ झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sat Dec 25 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश की जनता के हित में अवैध सूदखोरों के विरूद्ध कड़ी एवं सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। इसी क्रम में झाबुआ पुलिस भी सूदखोरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस मोड में काम कर रही है। पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता ने इसे गंभीरता […]

Breaking News