आरओ के नकली पार्ट बेच रहा था, हजारों का माल जब्त

उज्जैन,अग्निपथ। फ्रीगंज में प्रसिद्ध केंट कंपनी के नकली पार्ट बेचे जा रहे थे। शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने कार्रवाई कर हजारों रुपए के नकली पार्ट जब्त कर दुकान संचालक पर केस दर्ज किया है।

पंवासा निवासी संजय पिता राकेश पाटीदार की पाश्र्वनाथ टॉवर में आरओ और पार्ट बेचने की दुकान है। वह यहां केंट कंपनी के भी नकली पार्ट बेंचता था। पता चलने पर शुक्रवार को भोपाल से केंट कंपनी अधिकारी सोमित राय आए और उन्होंने थाने में शिकायत कर दी।

नतीजतन टीआई मनीष लौधा ने पाटीदार की दुकान पर छापा मारा। तलाशी में केंट कंपनी के करीब 55 हजार रुपए कीमत के विभिन्न पार्ट मिल गए। इस पर पुलिस ने पार्ट जब्त कर पाटीदार के खिलाफ कॉपी राईट एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया। टीआई लौधा ने बताया कि माले में जांच रहे है। आरोपी पाटीदार को नोटिस जारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चा चोरी की अभी तक शिकायत नहीं पहुंची, मिली तो जाँच कर कार्रवाई करेंगे-आरएमओ 

Sat Nov 20 , 2021
सोशल मीडिया पर नवजात के पिता का स्वस्थ बच्चे को बीमार बताने और कर्मचारियों पर पैसा वसूलने वाला वीडियो वायरल उज्जैन, अग्निपथ। शुक्रवार की सुबह चरक अस्पताल के प्रसूति गृह से बच्चा बदलने की सनसनी फैल गई थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी वही नवजात के पिता का […]

Breaking News