आज होगा फैसला कब से खुलेंगे स्कूल

उज्जैन। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 14 दिसंबर को भोपाल में विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश के स्कूलों को खोलने को लेकर फैसला हो सकता है। यह बैठक सोमवार दोपहर 3.30 बजे मंत्रालय में होगी। बैठक में तय होगा कि पहली से आठवीं तक के स्कूल कब खोले जाएंगे। इसके अलावा 10 वीं तथा 12 वीं की परीक्षा से पहले कोर्स पूरा करने को लेकर भी समीक्षा की जाएगी। इस दौरान परमार आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग के रोड मैप पर विभागीय कार्य योजना की समीक्षा करेंगे।

मंत्रालय सूत्रों ने बताया, स्कूल खोलने को लेकर कलेक्टरों को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक करने के निर्देश दिए गए थे। हर जिले से बुलाई गई रिपोर्ट पर बैठक में चर्चा होगी। बैठक में मध्यप्रदेश बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। साथ ही, परीक्षा का टाइम-टेबल तय करने को लेकर भी बातचीत होगी। इसके अलावा 9 वीं से 12 वीं तक के कोर्स कितना पूरा हो चुका है? यदि कोर्स शेष है, तो इसे पूरा करने की तैयारियों की जानकारी अधिकारी देंगे। इसके अलावा स्कूल खोलने और परीक्षा के पहले कोर्स पूरा करने को लेकर समीक्षा की जाएगी।

लोक शिक्षण आयुक्त ने दिए संकेत

लोक शिक्षण आयुक्त जयश्री कियावत ने संकेत दिए हैं कि सोमवार को होने वाली बैठक के बाद 9वीं से 12वीं की क्लासेज लगने को लेकर स्थिति साफ हो सकती है। इनमें सीबीएसई और एमपी बोर्ड सहित सभी तरह स्कूल शामिल हैं।

प्राइवेट स्कूल संचालकों ने दी थी चेतावनी

कोरोना काल से बंद पड़े प्राइवेट स्कूलों को लेकर संचालकों ने स्कूल नहीं खोले जाने पर आंदोलन का ऐलान 9 दिसंबर को कर दिया था। उन्होंने स्कूल नहीं खोलने पर ऑनलाइन क्लासेस भी बंद करने की चेतावनी दी थी। इस दौरान सामूहिक घोषणा की गई थी कि सरकार को पांच दिन की मोहलत दी जा रही है। यदि वह स्कूल नहीं खोलने देती तो 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा।

ओपन स्कूल की 5वी एवं 8वीं की परीक्षाएं आज से

ओपन स्कूल द्वारा आयोजित होने वाली कक्षा 5वी एवं 8वी की परीक्षाएं 14 दिसम्बर से प्रारम्भ होंगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम वेब साइट www.mpsos.nic.in पर उपलब्ध करवाया गया है। सहायक संचालक परीक्षा द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया कि विद्यार्थियों के प्रवेश-पत्र एमपी ऑनलाइन पर ओपन स्कूल की वेब साइट पर एक दिसम्बर से उपलब्ध करवा दिये गये हैं। विद्यार्थी अपनी आईडी डालकर प्रवेश-पत्र निकाल सकेंगे। भोपाल एवं रतलाम जिले को छोडक़र सभी जिलों में विद्यार्थी संकलन केन्द्र पर ही परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय प्रात: 9 बजे से रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय की जगह अब दिखेगी, अडानी, अंबानी, टाटा रेलवे की रेल

Sun Dec 13 , 2020
सावधान भारतीय रेल यात्रियों, आने वाले दिनों में अब रेल यात्रा करना इतना आसान नहीं रहने वाला है। भयानक आर्थिक संकट से जूझ रही केन्द्र सरकार अन्य सार्वजनिक उपक्रमों की तरह भारतीय रेल को भी दाँव पर लगा चुकी है। यातायात के क्षेत्र में देश की प्राणवायु भारतीय रेल, जिसकी […]

Breaking News