आरोप: फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कर, नक्शा पास कर दिया

उज्जैन, अग्निपथ। फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करने व नक्शा पास करने वालों की जांच कर प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर मप्र कांग्रेस कमेटी महामंत्री भरत पोरवाल ने एसपी सत्येन्द्रकुमार शुक्ल तथा नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता को शिकायत की। पोरवाल और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंतसिंह चौहान ने आरोप लगाया कि ग्राम गोयलाखुर्द में लीलाबाई पिता मांगीलाल व अन्य किसानों के नाम से जमीन है। उसे विकास प्राधिकरण के बसंत विहार के नाम से रजिस्ट्रीयां अन्य को कर दी गई है व नगर निगम के नानाखेड़ा झोन क्रमांक 6 के तत्कालीन अधिकारी ने नक्शे पास कर दिये गये। पोरवाल ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों पर जिन्होंने कूटरचित व षडय़ंत्रपूर्वक यह अपराध किया है उन पर तत्काल धोखाधड़ी व सरकारी पद के दुरूपयोग का प्रकरण दर्ज किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेलवे अंडर ब्रिज में अभी तक भरा पानी; जान हथेली पर लेकर निकल रहे ग्रामीण और स्कूली बच्चे

Fri Sep 24 , 2021
महिदपुर रोड, अग्निपथ। पश्चिम-मध्य रेलवे के मुंबई दिल्ली-रेल मार्ग पर महिदपुर रोड से नागदा की ओर स्थित रेलवे समपार फाटक क्रमांक 6 पर बन रहे अंडर ब्रिज निर्माण का काम रेलवे प्रशासन ने बारिश के पूर्व बंद कर दिया। निर्माण एजेंसी की अदूरदर्शिता के कारण यहां बरसात का पानी तीनसे […]
Railways under pass fill with water