आलीराजपुर एवं झाबुआ सबसे गरीब जिलों में शामिल

गरीबी में अलीराजपुर पहले नंबर पर झाबुआ दूसरे नम्बर पर

झाबुआ । नीति आयोग ने बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश चौथे स्थान पर है। देश के सबसे गरीब राज्यों के रूप में उभरकर सामने आए हैं। सूचकांक के अनुसार मप्र में 37प्रतिशत आबादी गरीब है, मतलब प्रदेश के 2.5 करोड़ लोग गरीबी में जीवन जी रहे हैं।

अलीराजपुर में सबसे अधिक 71 प्रतिशत की आबादी गरीब है, इसके बाद झाबुआ में 69 प्रतिशत आबादी गरीब हैं। ये इलाके कुपोषण के भी शिकार हैं । 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का सबसे कम साक्षर जिला अलीराजपुर है । यह समग्र विकास के वादे के साथ 17 मई 2008 को झाबुआ से अलग कर बनाया गया था। गठन के 13 साल बाद भी यह मध्य प्रदेश का सबसे गरीब जिला है।

रिपोर्ट का आधार ये 3 मानक

एमपीआई के तीन मानक स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर रखे गए हैं। इनमें पोषण, बाल और किशोर मृत्यु दर, प्रसवपूर्व देखभाल, स्कूली शिक्षा के वर्ष, स्कूल में उपस्थिति, खाना पकाने के ईंधन, स्वच्छता, पीने के 12 संकेतकों द्वारा दर्शाए जाते हैं। पानी, बिजली, आवास, संपत्ति और बैंक खाते भी इसमें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चेक बाउंस के दो मामलों में आरोपियों को एक-एक साल कैद की सजा

Mon Dec 6 , 2021
देवास, अग्निपथ। चेक बाउंस होने के दो मामलों में न्यायालय ने दोषियों को एक-एक साल कैद की सजा सुनाई है। खास बात यह है कि दोनों मामलों के आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रेखा पाराशर ने पहले मामले में आरोपी हरिसिंह पिता तकत […]