इंदौर में निजी अस्पताल से 133 रेमडेसिविर चोरी, कीमत एक लाख 76 हजार

अस्पताल के फॉर्मेसी कर्मचारी पर केस; चार अन्य संदिग्ध

इंदौर। इंदौर के शैल्बी अस्पताल में 133 रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने फाॅर्मेसी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करवाई है। पुलिस ने मंगलवार देर रात उसे हिरासत में भी लिया है। गिरोह में शामिल चार अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है।

तुकोगंज थाना टीआई कमलेश शर्मा के मुताबिक अचलपुरा जिला भिंड निवासी अनूप पुत्र जनकसिंह चौहान की शिकायत पर आरोपी भूपेंद्र शैलीवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अनूप ने पुलिस को बताया, आरोपी अस्पताल के फाॅर्मेसी विभाग में नौकरी करता है। उसने साथियों के साथ मिलकर 133 इंजेक्शन चोरी कर बाजार में खपा दिए। चोरी इंजेक्शन की कीमत एक लाख 76 हजार 582 रुपए बताई गई है। टीआई के मुताबिक गड़बड़ी में भूपेंद्र के साथ चार अन्य भी शामिल हो सकते हैं, जो फार्मेसी विभाग में ही नौकरी करते हैं। पुलिस वहां से रिकाॅर्ड, फुटेज और ड्यूटी चार्ट मांग कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: कीमतों पर भी नियंत्रण करो सरकार

Thu Apr 22 , 2021
कोरोना महामारी के दौर में आपदा में अवसर तलाशने वालों को जिला प्रशासन ने मानो छूट दे रखी है। चारों ओर सबकुछ लॉक किया है। किराना, फ्रूट, सब्जी आदि जरूरी चीजों को अब प्रशासन होम डिलेवरी के जरिए घर-घर भिजवाने की तैयारी में है। प्रशासन ने किराना व अन्य सामान […]