इंदौर रोड पर कारों की भिडं़त, यूपी के वृद्ध की मौत

महाकाल दर्शन करने आया था परिवार, पत्नी-बेटी घायल

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल दर्शन करने आया परिवार इंदौररोड पर कारों की भिड़ंत में दुर्घटना का शिकार हो गया। कार में सवार वृद्ध की मौत हो गई। पत्नी और बेटी को मामूली चोट लगी है।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि उत्तरप्रदेश के देवरिया से बलवंत पिता रामशंकर मिश्रा (78) परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने आये थे। इंदौर रोड की होटल में रात ठहरने के बाद सोमवार सुबह कार क्रमांक जीजे 16 सीएस 9830 में सवार होकर मंदिर जाने के लिये निकले। कार बेटा चला रहा था।

इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहा पर कार आगे चल रही कार से तेज रफ्तार में जा टकराई। दुर्घटना में बलवंत मिश्रा की मौत हो गई। पत्नी और बेटी मामूली घायल हुए हैं। बेटा बच गया था, दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार डेड बॉडी उत्तर प्रदेश ले जाएगा।

मारुति ने बाइक सवारों को कुचला

दुर्घटना का एक मामला रविवार-सोमवार रात ग्राम जवासिया-खजूरिया के बीच हुआ। ग्राम बिंजल तराना का रहने वाला नागूलाल पिता गणपत बागरी (57) मोहनसिंह और पोते जयंत के साथ शादी में शामिल होने ग्राम रुदाहेडा गया था। जहां बाइक पर सवार होकर तीनों लौट रहे थे। रास्ते में तेज र तार मारुति वेन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों घायल हो गये थे। लोगों की मदद से उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। नागूलाल की हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सोमवार तडक़े 5 बजे मौत हो गई। मोहन का उपचार चल रहा है। जयंत को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार का कांच फोडक़र बदमाशों ने चुराया आभूषणों का बेग

Mon May 2 , 2022
रतलाम से शादी में आया था परिवार, कान्हा परिसर के बाहर वारदात उज्जैन, अग्निपथ। बदमाशों ने सोमवार को एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। शादी में आये परिवार की कार का कांच फोडक़र आभूषणों का बेग चोरी किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई […]