एक और ग्राहक के बैंक खाते से निकाले साढ़े पांच हजार रुपए

पिछली जालसाजी का पुलिस-बैंक अब तक नहीं लगा पाई पता

महिदपुर रोड, अग्निपथ। नगर में स्थित बैंक आफ इंडिया के खाताधारक के खाते से रुपये निकालने की एक और वारदात सामने आई है। इस बार भी बगैर ओटीपी या अन्य पासवर्ड दिये खाते से बदमाशों ने साढ़े पांच हजार रुपए गायब कर दिए।
इसनखेड़ी निवासी दरबारसिंह पंवार ने बताया कि उनका बैंक ऑफ इंडिया की महिदपुर रोड शाखा में खाता है।

हाल ही में उनके खाते से बिना किसी ओटीपी मांगे अन्य कोई जानकारी प्राप्त किये ही 5 हजार 500 रुपए निकाल लिए गए। जालसाजी के शिकार हुए बैंक खातेदार ने इसकी घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने तथा बैंक में जाकर लिखित में की है लेकिन बैंक कभी तथा पुलिस अभी तक जालसाजों का पता नहीं लगा पाई है।

पहले शिक्षक के खाते से गायब हुए 65 हजार

बैंक आफ इंडिया के खातादार के खाते से राशि गायब होने का यह पहला मामला नहीं है। कुछ ही दिन पहले बैंक खातेदार सहायक शिक्षक राजेंद्र गंगवाल के खाते से ओटीपी या पासवर्ड या अन्य कोई अकाउंट संबधी जानकारी दिये बिना 65 हजार रुपए निकल गए थे। धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस तथा बैंक प्रबंधन को करने के बाद भी अब तक आरोपी का पता नहीं लगा है। इसी बीच बैंक के एक और खातेदार के साथ फिर जालसाजी हो गई।

इनका कहना

पुलिस घटना का साइबर सेल के माध्यम से पता लगाने की कोशिश कर रही है। -हेमंत सिंह जादौन, नगर निरीक्षक, महिदपुर रोड थाना

बैंक प्रबंधन द्वारा दोनों आवेदकों से घटना की लिखित में रिपोर्ट प्राप्त की जा चुकी है। वरिष्ठ कार्यालय को बताया दिया गया है। -विजय कुमार, प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देखते ही देखते मन्नतियों पर से गुजर गया गया गोवंश का कारवां

Sat Nov 6 , 2021
तीन ग्रामों में खतरो से खेलती आस्था की अनुठी परम्परा गाय गोहरी बडऩगर, अग्निपथ। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के मौके पर तहसील के तीन ग्रामों में एक बार फिर आस्था के साथ गाय-गोहरी की परम्परा का निर्वाह किया गया। जिसमें ग्राम भिड़ावद नं-2, लोहारिया व रावदिया कलां में मन्नतियों […]
Badnagar gaya gohari 06112021

Breaking News