बिल भरने की अंतिम तारीख पर सर्वर डाऊन, दूसरे दिन भरने पर लगा जुर्माना

स्मार्ट मीटर को लेकर शिकायतों पर नहीं हो रही कार्यवाही, उपभोक्ता परेशान

उज्जैन, अग्निपथ। शहर को स्मार्ट बनाने की ओर कदम बढ़ाते हुए बिजली कंपनी द्वारा घरों में स्मार्ट मीटर लगवाए गए लेकिन स्मार्ट मीटर के गिनाए फायदों से ज्यादा इनकी शिकायतें रही हैं । आए दिन उपभोक्ता बिजली बिल की अनियमितता को लेकर शिकायत करतें हैं, परन्तु कोई निवारण नहीं होता ।

कई उपभोक्ताओं को ज्यादा बिल भरने पर मजबूर होना पड़ रहा है, जो इसकी शिकायत करतें हैं उनका कनेक्शन काट दिया जाता है, कोई भुगतान की अंतिम तिथि पर बिल भरने जाता है तो उसे सर्वर डाउन होना कहकर लौटा दिया जाता है, अगले दिन उसी उपभोक्ता पर देरी के लिए जुर्माना लगाया जाता है । ऐसी शिकायतें ज्यादातर उन घरों से आई जहाँ स्मार्ट मीटर लगे हैं ।

अगले माह से विद्युत देय सिर्फ मोबाइल पर मिलेगा

विद्युत वितरण कंपनी सितंबर माह से विद्युत देय सिर्फ मोबाइल माध्यम पर भेजेगी यानी अब बिजली के बिल की हार्ड कॉपी प्राप्त नहीं हो सकेगी । बिल मिलने में देरी को लेकर भी काफी शिकायतें की गई थी । इन सब समस्याओं और पेपर लेस को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने यह फैसला लिया है ।
कई उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया।

2000 रुपये का बिजली बिल आया था मैंने शिकायत दर्ज करवा दी फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ । कल मेरी बिजली काट दी गई तो मुझे वो बिल जमा करवाना ही पड़ा। स्मार्ट मीटर लगना मुझे भारी पड़ रहा है ।

– मयंक पाठक

बिल तो ज्यादा आ ही रहा है साथ ही पिछले महीने का बिल जो भर दिया गया है फिर भी वो जोडक़र दिया जा रहा है ।

– वीरेन्द्र राठौर

बिजली का बिल अंतिम भुगतान तिथि के एक दिन पहले मिलता है और भुगतान तिथि वाले दिन सर्वर डाउन रहता है ज्अगले दिन आपको पेनल्टी भरना ही है ।

-शुभम मेहता

हमारा तो बिल आया ही नहीं खुद जाकर के बिल बनवाया और 5 रूपये पेनल्टी के साथ बिल भरा 3 रुपये वापस भी नहीं करे बोले अगले बिल में एडजस्ट हो जाएंगे गजब करते है विद्युत मंडल वाले।

– उमेश कुमावत

3 महीने से 6000 से 7000 रूपये का बिल भर रहा हुँ कम करवाने जाओ तो कुछ नहीं होता और नहीं भरो तो 2 दिन में बिजली काट देते हैं।

-निर्भय यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न्यायालय में नि:शुल्क भोजन सेवा शुरू

Thu Aug 18 , 2022
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके वाणी सहित विधिक एवं स्वर्णिम भारत मंच ने शुरू की सेवा उज्जैन, अग्निपथ। जिला न्यायालय में अब गरीब पक्षकारों को नि:शुल्क भोजन भी मिल सकेगा। गुरूवार से न्यायालय परिसर में इस सेवा की शुरूआत की गई है। हर रोज न्यायालय के प्रवेश द्वार पर […]
न्यायालय में नि:शुल्क भोजन सेवा

Breaking News