इन्दौर-कोटा राजमार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अंधे मोड़ व डेंजर जोन करें दुरूस्त

Susner andhe mod 10112021

सोशल मीडिया पर चल रही मांग

सुसनेर, अग्निपथ। नगरीय क्षैत्र से होकर गुजर रहे इन्दौर-कोटा नेशनल हाईवे 552 जी पर राजस्थान की सीमा चवली से लेकर उज्जैन तक सडक़ का निर्माण कार्य जीएचवी कम्पनी द्वारा किया जा रहा है। इस नेशनल हाईवे पर आगर-मालवा जिला क्षेत्र में जगह-जगह घुमावदार मोड़ के रूप में डेंजर जोन बने हुए है। जिसके कारण आए दिन राजमार्ग पर दुघर्टनाए होती रहती है। जो किसी न किसी की मौत का कारण बनती है। नगरवासीयो ने इन डेंजर जोन को समाप्त करने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर भी पोस्ट के माध्यम से इस तरह की मांग की गई है। जिसमें बताया गया कि रोड के दोनों और शासकीय जमीन भी है। जिससे अब सडक़ का निर्माण कार्य जारी है तो इन मोड़ों को समाप्त किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि राजमार्ग पर कुछ ही किलोमीटर के अंतराल में अंधे घुमावदार मोड बने हुए है। कही-कहीं दो मोड एक साथ है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है। जिसमें कई लोगो की मौत हो चुकी है।

पहले भी आमजनता द्वारा कई बाद रोड में सुधार करने की मांग की गई है। चवली से आगर के बीच करीब 13 डेंजर जोन है। नेशनल हाईवे पर सडक़ निर्माण के दौरान राजमार्ग पर जितने भी अंधे मोड और डेंजर जोन है जिनको समाप्त किया जा सकता है। ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं से बचा सके। आम जनता की सुविधा को देखते हुए इन सभी मोड को तोडकर सीधी सडक़ बनाई जाने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यात्री वाहनों से हो रही माल ढुलाई, लोडिंग वाहन वालों का धंधे पर असर

Wed Nov 10 , 2021
लोडिंग वाहन एसोसिएशन ने रोक लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा बडऩगर,अग्निपथ। यात्री वाहनों द्वारा अनाधिकृत रूप से माल ढुलाई करने के विरोध में लोडिंग वाहन एसोसिएशन ने आवाज उठाई है। इस पर रोक लगाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। अनुविभागीय अधिकारी निधि सिंह को एसोसिएशन द्वारा […]

Breaking News