इस कांग्रेस नेता ने कहा 70 से ज्यादा का हूं मेरे तो 10-15 साल बचे हैं, युवाओं को दो वैक्सीन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैक्सीन लगाने के दूसरे चरण की शुरुआत आज यानी 1 मार्च से हो गई है। इस चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारी वाले 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

इस बीच आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से जब कोरोना वैक्सीन के बारे में सवाल किया गया तो वे बोले- मेरी उम्र 70 साल से ऊपर है। आपको कोरोना वैक्सीन उन युवाओं को देना चाहिए, जिनके पास लंबा जीवन है। मेरे पास तो जीने के लिए बस 10-15 साल ही बचें हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि एक मार्च से होने वाला टीकाकरण दस हजार सरकारी और 20 हजार प्राइवेट सेंटरों पर हो सकेगा। सरकारी सेंटर्स पर वैक्सीन मुफ्त में लगेगी, जबकि प्राइवेट में पैसे देने पड़ेंगे। जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”जो लोग प्राइवेट अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाना चाहेंगे, उन्हें पैसे खर्च करने पड़ेंगे। अस्पतालों और मैन्युफैक्चरर्स से बात करने के बाद आने वाले दो-तीन दिनों में प्राइवेट सेंटर पर लगने वाले पैसों के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय फैसला ले लेगा।” इस बीच, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके अधिकांश सहयोगी (मंत्री) अपने टीकों का भुगतान करेंगे।

कोरोना टीकाकरण की शुरुआत भारत में 16 जनवरी से हुई थी। तब से अब तक एक करोड़ बीस लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सबसे पहले हेल्थकेयर वर्कर्स से शुरुआत हुई थी, जिसके बाद दो फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई जाने लगी। सरकार ने 20 फरवरी तक समयसीमा तय की थी कि सभी हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना वायरस वैक्सीन का पहला डोज लगा दिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि आठ राज्य 75 फीसदी हेल्थकेयर वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंध्र प्रदेश: तिरुपति हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए गए पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू

Mon Mar 1 , 2021
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को तिरुपति हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नायडू चित्तूर जिले में चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए निकले थे। जैसे ही वह तिरुपति हवाई अड्डे पर पहुंचे वैसे ही रेनीगुंता पुलिस […]

Breaking News