ईट राइट चैलेंज में देश के टॉप 10 शहरों में उज्जैन को मिला पाँचवा स्थान

उज्जैन, अग्निपथ। प्रतिवर्ष 7 जून को मनाए जाने वाले विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा नई दिल्ली में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में ‘‘ईट राइट चैलेन्ज’’ एवं ‘‘ईट राइट स्मार्ट सिटी चैलेन्ज’’ दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा के साथ उन्हें पुरूस्कृत किया गया।

ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता पूरे देश के विभिन्न शहरों/जिलों के मध्य आयोजित की गई थी जिसमें 188 शहरों/जिलों ने प्रतिभागिता की थी। इस प्रतियोगिता में उज्जैन ने टॉप 10 शहरों में अपना स्थान बनाकर पाँचवा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार देश की स्मार्ट सिटी के मध्य ‘‘ईट राइट स्मार्ट सिटी चैलेंज’’ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ 11 शहरों का चयन किया गया और इस प्रतियोगिता में भी उज्जैन ने अपना स्थान प्राप्त किया है।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री द्वारा आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश डॉ सुदाम खाड़े के साथ उज्जैन टीम को पुरूस्कृत किया गया है। यह उपलब्धि कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में स्मार्ट सिटी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन तथा जिला प्रशासन के समन्वय एवं अथक प्रयासों का परिणाम है। यह जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीडी शर्मा द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुनिजा स्टेशन क्षेत्र के कई परिवार करेंगे पंचायत चुनाव का बहिष्कार

Tue Jun 7 , 2022
मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी के चलते बनाया मन रुनिजा (बडऩगर) अग्निपथ। ग्राम पंचायत माधवपुरा के क्षेत्र रुनिजा रेल्वे स्टेशन इलाके के नागरिक कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जिसको लेकर इस बार 25 जून को होने वाले पंचायत चुनाव में कई परिवारों ने चुनाव के बहिष्कार का मन बनाया है। […]