उच्च शिक्षा मंत्री की घोषणा: कॉलेज व युनिवर्सिटी कर्मचारियों के निधन पर आश्रितों को 2 माह में अनुकंपा नियुक्ति

माधव कॉलेज में अब साइंस की पढ़ाई भी होगी

उज्जैन, अग्निपथ। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि कॉलेज और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों के अकस्मात निधन होने पर उनके आश्रितों को एक माह में अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।

मंत्री डॉ. यादव श्री राम जनार्दन मंदिर के नजदीक माधव महाविद्यालय में विश्व बैंक योजना से 2.96 करोड़ लागत से 50 सीटर कन्या छात्रावास और जनभागीदारी से 1.14 करोड़ से विज्ञान भवन, सायकल स्टैंड व गार्डन का भूमिपूजन करने आए थे।

इस दौरान डॉ. यादव ने कहा, माधव कॉलेज में अब बीएससी के छात्रों को भी प्रवेश दिया जाएगा। इनसे शासकीय शुल्क ही लिया जाएगा। कॉलेज का 25 साल का रोड मैप बनाने के भी निर्देश यादव ने दिए। इसके साथ ही, माधव कॉलेज का नाम बदलकर अब शासकीय माधव कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय कर दिया गया है। माधव महाविद्यालय में इसी नये सत्र से विज्ञान के प्रथम वर्ष के लिये प्रवेश दिया जाएगा।

यहां छात्रों की संख्या में कैसे बढ़ोतरी की जाए, इसे लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्लान बनाने व प्रचार प्रसार करने के लिए कहा है। एमए हिंदी, एमए अर्थशास्त्र व एमए राजनीतिक विज्ञान के नए कोर्स भी शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए हैं, वे इसी नए शैक्षणिक सत्र से विज्ञान की कक्षाओं के लिये विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाए।

कार्यक्रम में विधायक विधायक पारस जैन ने कहा, कॉलेजों में खेल मैदान बनाने के साथ खेल अधिकारी की भी नियुक्ति की जाना चाहिए। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जवाहरलाल बरमैया, महाविद्यालय के पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष शिवेन्द्र तिवारी, जितेन्द्र कुमावत, अतिरिक्त अपर संचालक आरसी जाटवा सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांच घंटे में गायब कर दी घर के पिछले हिस्से में बंधी चार भैंस

Thu Sep 2 , 2021
बदमाशों ने फिर चुराए मवेशी कायथा, अग्निपथ। गांव के बीचोबीच कुंड मोहल्ला में चोरो ने एक घर में सेंध लगाते हुए चार भैंस चुरा ली। बदमाशों ने मकान के पिछले हिस्से में बंधी भैंसों को इस तरह चुराया कि अगले हिस्से में सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी। […]