उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने 3 वार्डों की सैंकड़ों बहनों से राखी बंधवाई और लिया आशीर्वाद

उज्जैन, अग्निपथ। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने 12 अगस्त को उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-48, 35 लश्करी प्रजापत धर्मशाला नीलगंगा एवं वार्ड क्रमांक-34 जयसिंहपुरा की सैंकड़ों बहनों से राखी बंधवाई। इस अवसर पर उन्होंने राखी बंधवाने के बाद बहनों को उपहार वितरित किये।

रक्षाबन्धन पर्व के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बहनों का सदैव स्नेह, आशीर्वाद बना रहे। रक्षाबन्धन का पर्व भाई-बहन के परस्पर प्रेम का त्यौहार है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने उपस्थित समस्त बहनों को रक्षाबन्धन पर्व एवं श्रावण पूर्णिमा की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। बहनें अपने-अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहरायें। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, मुरलीधर राव, विवेक जोशी, संजय अग्रवाल, मुकेश यादव, आनंद खिची, विजय चौधरी एवं वार्डों की सैंकड़ों बहनें आदि उपस्थित थे।

माधव विज्ञान महाविद्यालय की उत्कर्ष यात्रा का अवलोकन किया

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, शिक्षाविद् मुरलीधर राव, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टट्वाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, विशाल राजौरिया, पूर्व विद्यार्थी एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय की उत्कर्ष यात्रा का अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुरलीधर राव ने अपने संबोधन में महाविद्यालय की प्रयोगधर्मिता एवं नवाचार को सराहा। डॉ.मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा की देश के सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय का दर्जा हासिल कर एक नई मिसाल कायम की तथा उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के अन्य महाविद्यालय भी इसका अनुसरण करेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि पूरे देश में सर्वप्रथम राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य है। विक्रम विश्वविद्यालय में अनेक नये पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये गये हैं। इन नये पाठ्यक्रमों से छात्रों को पढ़ाई करने के बाद रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा प्रकाशित ‘आजादी के गुमनाम नायक’ पुस्तक का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। प्र

स्तुतिकरण एवं अतिथियों का स्वागत प्राचार्य एवं अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ.अर्पण भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर डॉ.वी.के.गुप्ता ने भी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ.हरिशंकर द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी को घर लाए हो तो सर पर ही बैठाओ : इंद्रदेव सरस्वती

Fri Aug 12 , 2022
झालरिया मठ में शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति उज्जैन, अग्निपथ। हमेशा अहंकार शून्य भी नहीं होना चाहिये, आदमी को अहंकार वहां दिखाना चाहिये जब किसी डूबते की जान बचाना हो, बचाओ उसे। अति अहंकरी नहीं होना चाहिये, रावण अति अहंकारी था भगवान को, गुरू को भी नहीं मानता था। नष्ट […]