उज्जैनः शहर को प्रदाय की जाने वाली ऑक्सीजन के दाम 100 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए

बड़ा सिलेंडर 600 की जगह 700 और छोटा सिलेंडर 200 की जगह 300 में

उज्जैन, अग्निपथ। ऑक्सीजन की भारी किल्लत को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांटों ने भी प्रति सिलेंडर 100 रुपए की वृद्धि कर दी है। गुरुवार से निजी अस्पतालों में भेजे जाने वाले सिलेंडरों को महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर होना पड़ा।

उज्जैन शहर में ऑक्सीजन की आपूर्ति सांवेर स्थित आदर्श ऑक्सीजन प्लांट और राघौ पिपलिया स्थित प्लांट से की जा रही है। यहां से चरक, आरडी गार्डी, माधव नगर और शहर के सभी निजी अस्पतालों में छोटे बड़े सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। जानकारी में आया है कि गुरुवार से बड़ा सिलेंडर 10 से 15 किलो का 600 की जगह 700 रुपए और छोटा 200 की जगह 300 रुपए में भरा गया है।

बताया जाता है कि शासन की ओर से इन सिलेंडरों की ऑक्सीजन के भावों में बढ़ौत्तरी की गई है। ज्ञातव्य रहे कि ऑक्सीजन का कोरोना महामारी के इस दौर में बहुतायत उपयोग हो रहा है और देश सहित प्रदेश में इसकी किल्लत बनी हुई है। ऑक्सीजन सिलेंडर के अभाव में कोरोना मरीजों की मौतें भी हो रही हैं। सरकारें इसकी आपूर्ति करने का भरसक प्रयास कर रही हैं और जगह-जगह प्लांट लगाने की योजना पर भी कार्य चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमें लोगों की आवाज सुननी चाहिए... कोरोना पर पोस्ट को लेकर बोला सुप्रीम कोर्ट

Fri Apr 30 , 2021
इंटरनेट पर की जा रही लोगों की शिकायत को गलत मानना पूर्वाग्रह, कार्रवाई की तो अदालत क्या मानना मानी जाएगी नई दिल्ली। देश में कोविड-19 की स्थिति, ऑक्सीजन सप्लाई और दवाओं के मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम […]