उज्जैन के अपराध समाचार

छात्रा से दुष्कर्म केस में आरोपी धराया, सोशल मीडिया से फांसा था

आरोपी
आरोपी

उज्जैन, अग्निपथ। सोशल मीडिया पर लडक़ी बन दोस्ती के बाद छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को माधवनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उल्लखनीय है कि तराना निवासी शाकिब पिता शाकिर मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर लडक़ी बन फें्रड रिक्वेस्ट भेजकर सेठीनगर निवासी कॉलेज की छात्रा से दोस्ती की थी। मिलने पर खुद को हिंदू बताते हुए छात्रा को प्यार के जाल में फांसकर दुष्कर्म किया फिर उसका वीडियो वायरल की धमकी देकर ज्यादती करता रहा था। करीब छह माह से शाकिब का शिकार हो रही युवती ने मंगलवार को हिंदूवादी संगठन के साथ थाने पहुंचकर शाकिब के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस शाकिब को तराना से पकडक़र ले आई। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी

उज्जैन, अग्निपथ। अलमारी में रखे आभूषण गायब होने के 13 दिन बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई और मेहमानों पर शक जताया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि आनंदनगर में रहने वाली सरोज पति मदनलाल चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके घर में गोदरेज की अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये चोरी हो गये है। 15 से 21 जून के बीच वारदात हुई है। उसे रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में जाना था, उस दौरान अलमारी में रखे आभूषण देखे तो गायब थे। वहीं 50 हजार रुपये भी नहीं मिले।

सरोज ने बताया कि 15 जून को रिश्तेदार बालचंद चौहान परिवार के साथ आये थे। 2 दिन रुकने के बाद वापस चले गये। उनके अलावा घर में कोई नहीं आया। आशंका है कि आभूषण रिश्तेदारों ने ही चुराये हे। पुलिस के अनुसार मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु की गई है। रिश्तेदारों को पूछताछ के लिये बुलाया जाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रचार के दौरान सीएम के मंच पर दुल्हन पहुंची

Wed Jun 29 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह जयसिंह पूरा में आम सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर भीड़ में खड़ी एक दुल्हन पर पड़ी। जिसके बाद सीएम ने दुल्हन को मंच पर बुलाकर उसको आशीर्वाद दिया और […]
Ujjain shivraj chunav sabha me dulhan asha 29 06 22