उज्जैन के तैराकों ने ऑल इंडिया फिनस्विमिंग फेडरेशन कप 2021 में जीते 8 मेडल

उज्जैन, अग्निपथ। चौथी ऑल इंडिया फिनस्विमिंग फेडरेशन कप 2021 में गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ स्विमिंग पूल पर 26 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित की गई। जिसमें उज्जैन के तैराकों ने 8 मेडल जीते। देशभर के 84 क्लबों के खिलाडिय़ों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें मध्यप्रदेश से कुल 9 खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें 6 खिलाड़ी उज्जैन के थे।

तैराकी संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि आयु वर्ग 56.65 मास्टर में 50 मीटर बाय फिन स्विमिंग में हरीश शुक्ला ने स्वर्ण पदक, आयु वर्ग 46.55 मास्टर में 50 मीटर बाय फिनस्विमिंग में राकेश तिवारी ने सिल्वर मेडल एवं 100 मीटर बाय फिन स्विमिंग में भी राकेश तिवारी ने ब्राउंस मेडल जीता।

सीनियर वर्ग में यश तिवारी ने 400 मीटर बाय फिन स्विमिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, सरफेस 50 मीटर मोनो फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में ब्राउंस मेडल, सरफेस 100 मीटर मोनो फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में ब्राउंस मेडल और सरफेस 200 मीटर मोनो फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में ब्राउंस मेडल जीता।

यश तिवारी ने एक सिल्वर मेडल और तीन ब्राउंस मेडल जीतकर उज्जैन एवं मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। उज्जैन के तैराक ऋषित खत्री ने आयु वर्ग अंडर 15 में 400 मीटर फिन स्विमिंग में सिल्वर मेडल जीता।

उज्जैन मध्य प्रदेश के खिलाड़ी शिव तिवारी, हर्ष तिवारी एवं उदय व्यास ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को मेडल दिलवाया। इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय वाटर पोलो चीफ कोच, कंपटीशन डायरेक्टर चित्रेश शर्मा, नेशनल स्टार्टर हरीश शुक्ला, तैराक कोमल खत्री, कोच अर्चना सोनी एवं तैराकी संघ उज्जैन संभाग के अध्यक्ष राकेश तिवारी भी टीम के साथ अहमदाबाद गुजरात गए थे।

उज्जैन के खिलाडिय़ों द्वारा मेडल प्राप्त होने पर बास्केटबॉल संघ की ऋतु शर्मा, स्वस्थ संसार के शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुरा आदि ने खिलाडिय़ों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिसाहूलाल के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध हो : चंदेल

Mon Nov 29 , 2021
राजपूत समाज के लोगों ने माधवनगर थाने में दिया ज्ञापन उज्जैन, अग्निपथ । राजपूत समाज की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री बिसाहूलाल साहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग करते हुए राजपूत समाज के लोगों ने माधवनगर थाने में ज्ञापन दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय […]

Breaking News