उज्जैन में दूसरे दिन भी झमाझम, 45 मिनट हुई बारिश

पहले दिन एक इंच से अधिक बारिश दर्ज, पारा 4 डिग्री गिरा

उज्जैन, अग्निपथ। पश्चिम बंगाल और अरब सागर की खाड़ी से आ रही नमी से उज्जैन में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश देखने को मिली। प्री मानसून एक्टिविटी का आगाज देखकर ऐसा लगने लगा है कि आगामी दिनों में भी मानसून बेहतर रहेगा। बारिश का असर यह हुआ कि दिन का अधिकतम तापमान 4 और रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री गिर गया। शनिवार को 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई।

शनिवार को देर रात तक हुई प्री मानसून की बारिश ने लोगों के चेहरे खिला दिए। पहले ही दिन इतनी जोरदार बारिश हुई कि नालों में उफान आ गया। रविवार की शाम को भी उमस के बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब 45 मिनट तक यह दौर चलता रहा। इस दौरान शहर के एटलस चौराहा, निकास चौराहा सहित निचली बस्तियों के नाले ओव्हर फ्लो चलते रहे।

वाहन चालकों में अपना रास्ता बदलकर अपने घरों की ओर जाना पड़ा। जीवाजी राव वेधशाला अधीक्षक राजेन्द्र गुप्त ने बताया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी का प्रवाह आ रहा है। जिसके चलते उमस होने के बाद शाम को बारिश हो रही है। मानसून अपने ट्रेक पर चलकर आगे की ओर बढ़ रहा है। शीघ्र ही 15 से 20 जून के बीच वह मप्र पहुंच जाएगा।

दिन-रात के पारे में बड़ी गिरावट

हालांकि शनिवार की बारिश के बाद दिन और रात के पारे में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को जहां दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जोकि रविवार को 4 डिग्री कम होकर 35.5 डिग्री पर आ गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। पारा 28.5 डिग्री से गिरकर 23.5 पर पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंडू भैया स्मृति सम्मान से वरिष्ठ कलाकारों का किया अभिनंदन

Sun Jun 12 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। मूर्धन्य संगीतज्ञ पं. विष्णु वामन पित्रे बंडू भैया की स्मृति में प्रकल्प सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा 10 वा स्मृति सम्मान समारोह व शास्त्रीय संगीत सभा का आयोजन शनिवार 11 जून को तिलक स्मृति मंदिर क्षीर सागर पर आयोजित किया गया । जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष […]