उज्जैन के सिमरन दीप सिंह ने एनआईटी, राउरकेला से इंस्टीट्यूट टॉपर गोल्ड मैडल प्राप्त कर किया

उज्जैन, अग्निपथ। 4 फरवरी 2023 को नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एन आई टी) राउरकेला, उड़ीसा में हुए दीक्षांत समारोह (कन्वोकेशन) में उज्जैन के होनहार छात्र सिमरन दीप सिंह ठकराल ने बी. टैक. एवं बी. आर्क.के लिए इंस्टीट्यूट टॉपर के रूप में इंस्टीट्यूट गोल्ड मैडल प्राप्त किया। साथ ही ब्रांच टॉपर मैडल कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के लिए, इंस्टीट्यूट का सौरव रंजन कर मेमोरियल अवार्ड इंस्टिट्यूट बेस्ट ग्रैजुएट के लिए व बंटी मेमोरियल अवार्ड बैस्ट इंजीनियरिंग ग्रैजुएट के लिए भी प्राप्त किया।

एन आई टी, राउरकेल का यह सर्वोच्च अवार्ड प्राप्त कर सिमरन दीप सिंह ठकराल ने अपने उज्जैन नगर का नाम रौशन किया। इस 20 वें दीक्षांत समारोह में डिग्री धारी विद्यार्थियों को संस्कृत में प्रतिज्ञा दिलाने का अवसर भी सिमरन दीप सिंह को प्राप्त हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड की चेयरमैन श्रीमती सोमा मण्डल थीं। वर्तमान में सिमरन दीप सिंह मल्टी नैशनल कम्पनी ओरेकल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। सिमरन दीप सिंह ठकराल के पिताजी स. जसविंदर सिंह ठकराल एवं माता मनमीत कौर समाजसेवी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रैली के रूप में शंखनाद: पट्टे की मांग को लेकर हजारों नागरिक सडक़ों पर उतरे

Sun Feb 12 , 2023
5000 आवेदन नायब तहसीलदार को सौंपे नागदा, अग्निपथ। शहर में लगभग 10 हजार ऐसे परिवार है जिनके पास अपने आशियाने के मालिकाना हक के दस्तावेज नहीं है। सन् 2000 में सैकड़ो लोगो को पट्टे दिये गये थे लेकिन अभी तक उन्हें कोई स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया था और आज […]