उज्जैन दर्शन भी महंगा, किराया अब 100 रुपए

Ujjain Darshan Bus

महाकालेश्वर मंदिर की उज्जैन दर्शन बस सेवा कल से

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा विगत 18 महीने से अधिक समय से बंद पड़ी उज्जैन दर्शन बस का संचालन कल रविवार से शुरू कर दिया जाएगा। बस सेवा संचालन का उदघाटन करने के लिए प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि इसका किराया बढ़ा दिया गया है।

करीब 18 माह पहले तक उज्जैन दर्शन बस सेवा का संचालन किया जा रहा था। जोकि बड़ा गणेश मंदिर के सामने से श्रद्धालुओं को लेकर निकलती थी। सुबह 9.30 बजे बस मंदिर के पास खड़ी हो जाती थी। उस दौरान बस का किराया 60 रुपए प्रति श्रद्धालु लिया जाता था।

किराया 100 रुपए प्रति श्रद्धालु किया

कोरोना संक्रमण के दौर में विगत 18 महीने से अधिक समय से बंद उज्जैन दर्शन बस सेवा को शुरू करने की मांग की जाती रही है। उस दौरान इसका किराया 60 रुपए प्रति श्रद्धालु नियत था।

कल से शुरू हो रही बस सेवा का शुल्क बढ़ाकर 100 रुपए प्रति श्रद्धालु कर दिया गया है। दोपहर 12 बजे बस महाकालेश्वर मंदिर से निकल कर विक्रमादित्य टीला, हरसिद्धि मंदिर, शनि मंदिर, जंतर मंतर, भूखी माता, भर्तृहरि गुफा, गढक़ालिका, कालभैरव, मित्रवंृदा, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम तक भ्रमण करवा कर वापस महाकालेश्वर मंदिर पर छोड़ती थी।

लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस बस को बंद कर दिया गया था। लेकिन फिर से इसको शुरू करने का निर्णय महाकालेश्व मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में गुरुवार को कलेक्टर और समिति सदस्यों द्वारा लिया गया था।

प्रभारी मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री हो सकते शामिल

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने कल से प्रारंभ हो रही उज्जैन दर्शन बस सेवा के उदघाटन के लिए प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। इसके बाद यह सुविधा इसी दिन से महाकाल दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं सहित अन्य के लिए शुरू कर दी जाएगी।

इनका कहना है

28 नवम्बर से मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित उज्जैन दर्शन बस सेवा श्रद्धालुओं के लिए शुरू कर दी जाएगी। – गणेश कुमार धाकड़, प्रशासक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रतिबंधित चायना डोर से कटा युवक का गला

Fri Nov 26 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। पंतग उड़ाने के लिये घातक चायना डोर पर प्रतिबंध लगा हुआ है। फिर भी बाजार में मिल रही है। संक्रांति पर्व से पहले जिसका दुष्परिणाम आगररोड पर शुक्रवार बाइक सवार युवक का गला कटने के रुप में सामने आया है। देवास के हवनखेड़ी में रहने वाला शरीफ पिता […]

Breaking News