उज्जैन बार एसोसिएशन के चुनाव 27 सिंतबर को होंगे

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन बार एसोसिएशन के चुनाव 27 सिंतबर को होंगे। आज से ही आचार संहिता लग गई है। यह चुनाव जहां से रुके थे, वहीं से आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है।

उक्त जानकारी बार एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी निलेश योगी और विकास कपूर ने देते हुए बताया कि 15 अप्रैल को चुनाव होने थे, परन्तु कोविड की वजह से 6 पदाधिकारियों और 11 कार्यकारिणी के सदस्यों के चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। आज मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्देश पर फिर से कराए जा रहे हैं। परिषद ने 30 सितंबर से पहले चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस आदेश की परिपालना में उन्होंने चुनाव की तारीख घोषित की है। चुनाव कोविड नियमों का पालन करते हुए कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड के नियमों के तहत इस बार मतदान स्थल के बाहर वकील खान-पान की स्टाल लगा सकेंगे। इस अवसर पर बार अध्यक्ष अशोक यादव भी मौजूद थे।

जिन्हें टीके नहीं लगे, उनके लिए अलग व्यवस्था

योगी और कपूर ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिन वकीलों को कोविड का टीका नहीं लगा है, उसे अलग से मतदान करने की व्यवस्था की गई है। अगर किसी को एक भी डोज लगा है,उसे सामान्य तौर पर मतदान करने की छूट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डाक्टर ने कमिशन के लालच ने छह माह के बच्चे की जान सांसत में डाली: ब्लड ग्रुप बी निगेटिव, निजी लेब ने पॉजीटिव बताया और पॉटीदार हॉस्पीटल में बिना जांच के चढ़ा दिया

Thu Sep 9 , 2021
पुष्पा मिशन हॉस्पीटल में भी लापरवाही, पूर्व सरपंच ने थाने में शिकायत की उज्जैन,अग्निपथ। कमीशनखोरी के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ का इससे बड़ा उदाहरण नहीं मिलेगा। हुआ यूं कि फ्रीगंज के एक डाक्टर ने छह माह के बच्चे की निजी लेब से जांच करवाई। बी निगेटिव ब्लड रिपोर्ट […]