उज्जैन बार एसोसिशन चुनाव : उल्टी गिनती शुरू, तेरहवें दिन होगा मतदान, प्रचार ने जोर पकड़ा

बार में 27 सिंतबर को 17 पदों पर होगा मतदान

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन बार एसोसिएशन के 17 पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 13 दिन बाद होने वाले मतदान के लिए सभी ने प्रचार शुरू कर दिया है। इस चुनाव में अध्यक्ष के लिए तीन दावेदार अशोक यादव, रविंद्र त्रिवेदी और अनिल माथुर के बीच मुकाबला है।

इस चुनाव मैदान में लोकप्रिय और साफ छवि के दावेदार अशोक यादव का कहना है कि वे वकीलों के हित में काम करने वालों के लिए फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। यादव का कहना है कि वे इस बार नए प्लान को पूरा करने की योजना के साथ वकीलों वोट मांग रहे हैं। उनका कहना है कि वे अगर चुनाव जीतते हैं तो सबसे पहले 80 वकीलों के लिए नए चेंबर बनाने के लिए काम करेंगे। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए नया शेड बनवाने और अधिवक्ता कल्याण मद में पांच हजार की जो सहायता वकीलों को मिलती है, उसे बढ़ाकर 10 हजार कराने के लिए काम करेंगे। इसके अलावा सभी वकीलों का सामूहिक बीमा कराने की योजना भी उनकी है। वहीं रविंद्र त्रिवेदी भी वकीलों के बीच लोकप्रिय वकील है। उनकी छवि भी साफ सुथरे वकील के रूप में है। इसके अलावा करीब आधा पूर्व बार अध्यक्षों का समर्थन मिलने का दावा भी उनके समर्थकों के द्वारा किया जा रहा है।

त्रिवेदी का कहना है कि 86 -87 में बार के अध्यक्ष रह चुके हैं। उस दौरान पहली बार उज्जैन में संभाग स्तरीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था। नए वकीलों की उन्नति के लिए जो भी जरूरी होगा वह करूंगा, लाइब्रेरी के लिए काम करूंगा। किताबें नहीं होने से हमें अभी शर्म आती है। ज्यादा वादा न करते हुए काम करके बताऊंगा। वहीं तीसरे लोकप्रिय और साफ छवि के प्रत्याशी अनिल माथुर का कहना है कि वकीलों के ग्रुप बीमा करवाना, लाइब्रेरी के लिए किताबें लाना, जो फंड आडिट नहीं कराने से बंद हो गया है उसे शुरू कराना, इंगलिश टीचर रखना और फस्र्ट एड के लिए स्थायी डॉक्टर रखने की योजना है। पीने के पानी की समस्या, नए वकीलों के बैठने की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। बार में अफसरों की दादागिरी को कम करने के लिए और वकीलों का सम्मान बढ़ाने के लिए भी काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन की सपना ने सौंदर्य स्पर्धा में दो टाईटल जीते

Tue Sep 14 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। दिल्ली में आयोजित मिस एंड मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में उज्जैन की सपना चौहान शाह ने मिसेज इंडिया मध्यप्रदेश 2021 एंड मिसेज इंडिया ब्यूटी विथ ब्रेन दो टाईटल जीते। गुडग़ांव में आयोजित प्रतियोगिता में 100 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। जिसमें सपना चौहान शाह ने उज्जैन सहित पूरे मध्यप्रदेश का […]