उज्जैन में आज 16 सेशन साइट्स पर लगेगा दूसरा डोज, 20 दिन बाद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा दहाई के पार

उज्जैन। जिले में काेविड-19 के टीके का दूसरा डोज सोमवार को 16 सेशन साइट्स पर लगेगा। दूसरे डोज की शुरुआत 20 फरवरी से हुई है। हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहले चरण के टीके लगने के मामले में उज्जैन 79 प्रतिशत के साथ प्रदेश में 18वें नंबर पर है। पहले चरण में हेल्थवर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को मिलाकर 5486 को पहला डोज नहीं लगा।

डिंडौरी में 93 प्रतिशत लोगों को पहले चरण का टीका लगाया जा चुका है। यह जिला पहले स्थान पर है। उज्जैन में पहले चरण में 13145 हेल्थ वर्कर्स और 12417 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगाया जाना था। दोनों को मिलाकर 25562 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन अब तक 20076 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है। कुछ कारणों से दोनों को मिलाकर 5486 लोगों को टीके नहीं लगे।

हेल्थ वर्कर्स को आज यहां पर लगेंगे दूसरे डोज
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर केसी परमार ने बताया कि उज्जैन ब्लॉक के लोगों को जिला अस्पताल के कैंसर यूनिट, अंबेडकर मांगलिक भवन, संजीवनी हॉस्पिटल, पुष्पा मिशन हॉस्पिटल, तेजेनकर हॉस्पिटल, सीएचएल मेडिकल सेंटर, धनवंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज और चैरिटेबल हॉस्पिटल में दूसरा डोज लगेगा।

इसी तरह से बड़नगर ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंगोरिया व सिविल हॉस्पिटल बड़नगर, खाचरोद ब्लॉक में पीएचसी उन्हेल, सिविल हॉस्पिटल खाचरोद और सिविल हॉस्पिटल नागदा, महिदपुर ब्लॉक में सिविल हॉस्पिटल महिदपुर व सीएचसी झारड़ा और घटि्टया ब्लॉक में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में टीके लगाए जाएंगे।

20 दिन बाद संक्रमित मरीजों की संख्या दहाई के पार
उज्जैन में पिछले 20 दिन से अधिक समय से संक्रमित मरीजों की संख्या दहाई के अंक से कम थी। रविवार को आई रिपोर्ट में संक्रमित मरीजों की संख्या 13 है। इसमें 11 मरीज उज्जैन, बड़नगर व नागदा में एक-एक मरीज शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उज्जैन में अब तक 171030 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें 5230 लोग पॉजिटिव मिले। 5070 ठीक हुए। 103 की मृत्यु हो चुकी है। अब सिर्फ 57 मरीज पॉजिटिव बचे हैं। इसमें से भी 32 मरीजों में किसी तरह के लक्षण नहीं मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP का बजट सत्र कल 11 बजे तक स्थगित:राज्यपाल ने कहा- कोरोनाकाल में सरकार ने बेहतर काम किया; समय रहते पीपीई, टेस्टिंग किट और बेड उपलब्ध कराए

Mon Feb 22 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत में BJP के सीनियर MLA गिरीश गौतम को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के […]