उज्जैन में बोले कमलनाथ: मध्य प्रदेश सरकार कोरोनावायरस से नहीं आलोचनाओं से लड़ रही

महामारी से मौत के आंकड़े छिपा रहे शिवराज

उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना महामारी से निपटने के मामले में प्रदेश सरकार को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को रोना से नहीं आलोचना से लड़ रही है।

उज्जैन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मौत के आंकड़े छुपा रही है। सरकार को कोविड-19 अपनी छवि सुधारने की लगी हुई है। इसमें कुछ पत्रकार साथी भी उनकी मदद कर रहे हैं।

कमलनाथ का दावा है कि पिछले 2 महीने में 1,27,000 से ज्यादा लोगों की प्रदेश में कोरोना के कारण मौत हुई है। लेकिन सरकार सही आंकड़े नहीं बता रही। कल ही मैंने सरकार से मौत के आंकड़ों की जानकारी चाहिए थी लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। यह लोग दुनिया से झूठ बोल रहे हैं और मध्य प्रदेश इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सरकार मौत के वास्तविक आंकड़े बताने से डर रही है।

नाथ का दावा है कि अप्रैल और मार्च के महीने में प्रदेश के 26 जिलों में उन्होंने खुद मौत के आंकड़ों की जानकारी जुटाई है जो 1लाख 27 हजार से ज्यादा है। यह आंकड़े समाचार पत्रों में छपी खबरों और अन्य माध्यमों से जुटाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

12वीं के एग्जाम पर फैसला:CBSE 12वीं की परीक्षा होगी, 1 जून को तारीखों का ऐलान हो सकता है; स्टेट बोर्ड का फैसला उन्हीं पर छोड़ा

Sun May 23 , 2021
नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 12वीं के एग्जाम जल्द ही कराए जा सकते हैं। रविवार को इस मसले पर हाई-लेवल मीटिंग हुई। सूत्रों के मुताबिक, CBSE ने परीक्षा के लिए दो विकल्प रखे हैं। इसकी तारीखें और फॉर्मेट अभी तय नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में […]